मेकअप स्पंज को 2 मिनट में करें साफ, माइक्रोवेव वाली ट्रिक आएगी काम

लंबे समय तक एक ही ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से कुछ समय के बाद यह गंदा हो जाता है, जिससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अब आप माइक्रोवेव की मदद से मेकअप स्पंज को 2 मिनट में साफ कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-17, 18:45 IST
image

मेकअप करना महिलाओं को बहुत पसंद होता है। वे किसी भी खास मौके पर अपने चेहरे को खूबसूरत और फ्लॉलेस बेस पाने के लिए मेकअप जरूर करती हैं। वे मेकअप के लिए ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पंज का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी इसका लंबे समय से इस्तेमाल कर रही हैं, तो ये लेख आपके काम आएगा। क्या आप जानती हैं रोजाना इस्तेमाल होने वाला ब्लेंडर या स्पंज समय पर साफ न किया जाए, तो इससे पिंपल्स, एक्ने, ओपन पोर्स और स्किन इन्फेक्शन हो सकता है।

मेकअप स्पंज साफ करने की माइक्रोवेव ट्रिक 

मेकअप स्पंज या ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करने के लिए महिलाएं घंटों हाथ से रगड़ती हैं, फिर भी इसके अंदर जमा लिक्विड फाउंडेशन और कंसीलर पूरी तरह साफ नहीं हो पाता है। अगर आप इसे साफ करने का आसान और सही तरीका सर्च कर रही हैं, तो 2 मिनट वाला माइक्रोवेव ट्रिक आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास ट्रिक के बारे में।  

2 (27)

पानी और माइल्ड सोप का घोल तैयार करें

ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पंज की अच्छी तरह सफाई करने के लिए आप सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ कांच या सिरामिक की कटोरी लें। इसमें साफ पानी के साथ कुछ बूंदें डिश वॉशिंग लिक्विड या माइल्ड फेस वॉश मिलाएं। इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पंज को पानी में डालकर हाथों से दबाते हुए अच्छी तरह 3 से 4 बार डीप करें। अब आप माइक्रोवेव ट्रिक आजमा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ब्यूटी ब्लेंडर को फ्रिज में रखने से मिल सकते हैं ये फायदे

1 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें

माइक्रोवेव ट्रिक आजमाने के लिए पानी और साबुन वाले घोल में डूबे हुए स्पंज की कटोरी को माइक्रोवेव के अंदर रखें। इसके बाद 1 मिनट का टाइमर सेट करके चालू कर दें। जैसे ही माइक्रोवेव में पानी गर्म होगा, वैसे ही स्पंज की गहराइयों में जमी गंदगी पिघलकर बाहर पानी में तैरने लगेगी। यही नहीं गर्म पानी और भाप की वजह से स्पंज के अंदर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु भी नष्ट हो सकते हैं।

माइक्रोवेव से बाहर निकालकर दौबारा करें सफाई 

1 मिनट तक रुके इसके बाद कटोरी को सावधानी से बाहर निकालें। अब पानी को थोड़ा नार्मल होने दें। स्पंज को कटोरी से निकालकर साफ ठंडे पानी में डालकर 2 से 3 बार निचोड़ें। ऐसा करने से स्पंज नए जैसा चमकदार और बैक्टीरिया फ्री हो सकता है। अब आप इसे सूखा सकती हैं। सुखाने के लिए माइक्रोफाइबर टॉवल या टिशू पेपर लें, उसकी मदद से इसका एक्स्ट्रा पानी निकाल लें। अब इसे खुली और हवादार जगह पर स्टैंड या ऊंची जगह पर रख दें।

1 (29)

यह भी पढ़ें- ब्यूटी ब्लेंडर का कर रही हैं इस्तेमाल तो इन बातों का रखें खास ध्यान

निष्कर्ष:

अगर आप लंबे समय तक एक ही ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पंज का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसकी स्वच्छता बनाए रखने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर को समय पर साफ करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप ऊपर बताई गई 2-मिनट वाली माइक्रोवेव ट्रिक को घर पर कम समय में आजमा सकती हैं।  यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

(image credit: magnific) 

FAQ
क्या मेकअप स्पंज को माइक्रोवेव में गर्म करने से उसके जलने या पिघलने का खतरा नहीं रहता?
अगर स्पंज को पानी में पूरी तरह डुबोकर रखा जाए, तो यह बिल्कुल सुरक्षित है और पिघलता नहीं है। सूखे या सिर्फ हल्के गीले स्पंज को सीधे माइक्रोवेव में रखना आग लगने का कारण बन सकता है, इसलिए पर्याप्त पानी होना बेहद जरूरी है।
इस ट्रिक के लिए किस तरह का क्लीन्ज़र या साबुन सबसे अच्छा काम करता है?
मेकअप प्रोडक्ट्स में मौजूद जिद्दी तेल और सिलिकॉन को आसानी से काटने के लिए लिक्विड डिश वॉश या माइल्ड बेबी शैम्पू का इस्तेमाल सबसे बेहतरीन और असरदार रहता है।
क्या सचमुच इस तरीके से सिर्फ 2 मिनट में ब्यूटी ब्लेंडर एकदम नया जैसा हो जाता है?
बिल्कुल, 1 मिनट इसे माइक्रोवेव में गर्म करने में लगता है और बचे हुए 1 मिनट में इसे हल्का ठंडा करके निचोड़ने और सादे पानी से खंगालने में। यह आपकी बहुत सारी मेहनत बचाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।