Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

चेहरे के लिए ही नहीं बालों के लिए भी वरदान हो सकती है ये सब्जी, घर पर बनाएं हेयर सीरम

अगर आप भी लंबे और घने बाल की चाहत रखती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया यह होममेड सीरम भी ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2025-04-11, 20:49 IST
image

झड़ते बाल अधिकतर महिलाओं के लिए एक चिंता का विषय है। बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं अपने बालों में मेहंदी, एलोवेरा जेल, नारियल तेल जैसे कई घरेलू उपाय भी आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस घरेलू उपाय को कर सकती है। आईए जानते हैं इसके बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-04-11T161726.283

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती है। अगर आप भी अपने ड्राई, फ्रिजी और अनहेल्दी बालों की वजह से परेशान है, तो आप घर पर एक खास सब्जी का इस्तेमाल कर सीरम बना सकती है। आईए जानते हैं घर पर सीरम बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत लगेगी और किस तरीके से इसे बनाया जा सकता है।

सामग्री -

1. आलू

2. विटामिन ई कैप्सूल

यह भी पढ़ें:  ठंड में बालों की देखभाल के लिए ट्राई करें ये होममेड सीरम

बनाने का तरीका

2 - 2025-04-11T161727.670

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अगर आप भी घर पर रहकर होममेड सीरम बनाना चाहती हैं, तो अब आप आलू की मदद से अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। घर पर सीरम बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू को धोकर उसे कद्दूकस कर उसका रस निकालना है। अब आलू के रस में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले और फिर एक बोतल में भर लें।

इन बातों का रखें ध्यान

आप हफ्ते में तीन बार इस होममेड सीरम का अपने बालों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। घर पर तैयार यह सीरम न सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत बना सकता है, बल्कि यह डैंड्रफ को भी कम कर सकता है। आप चाहे तो बाल धोने के पहले एक दिन रात में इस सीरम को अपने बालों में लगाकर सो सकती हैं दूसरे दिन आप अपने बालों को शैंपू से धो लें।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Hair Growth Serum: नानी मां के बताए इस सीरम में छिपा है बालों से जुड़ी हर मुश्किल का हल, लंबे और मजबूत बालों के लिए हफ्ते में दो बार लगाएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।