बालों को शइनी बनाने के लिए घर पर बनाएं 'Lemon Gel'

नींबू का इस्तेमाल हर घर में होता है। कोई खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का प्रयोग करता है तो कोई सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करता है। इतना ही नहीं, नींबू सौंदर्य के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है।
इसका प्रयोग त्वचा और बालों दोनों में किया जा सकता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में नींबू त्वचा और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर तेज धूप, गर्मी और पसीने के कारण बाल रूखे, सूखे और बेजान हो रहे हैं तो आप घर पर नींबू का जैल तैयार करके बालों में लगा सकती हैं और बालों से जुड़ी कई दिक्कतों से निजात पा सकती हैं।
तो चलिए आज हम आपको घर घर नींबू का हेयर जैल बनाने की आसान विधि बताते हैं।
लेमन हेयर जैल
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच जिलेटिन
- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
- 2 छोटे चम्मच नारियल का तेल
- 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल
- 1/2 कप पानी
इसे जरूर पढ़ें: DIY: बालों को भरपूर प्रोटीन देगा 'एग-हनी हेयर मास्क'
विधि
- सबसे पले पानी को गरम करें। फिर इसमें अच्छी क्वालिटी का जिलेटिन पाउडर डालें। धीमी आंच पर इस तब तक पकाएं जब तक जिलेटिन अच्छी तरह से पानी में घुल न जाए।
- अब इस मिश्रण को आंच से हटाएं और इसमें नींबू का रस मिलाएं। आप नींबू के रस की जगह लेमन एसेंशियल ऑयल भी डाल सकती हैं। मगर इस बात का ध्यान रखें कि एसेंशियल ऑयल की केवल 5 बूंदें ही यूज करें। इतना ही नहीं, एसेंशियल ऑयल की ड्रॉप्स मिश्रण के ठंडा होने के बाद ही डालें।
- इसके बाद आप एक बाउल में एलोवेरा जैल लें। इसमें नारियल का तेल डालें। यदि आपके बाल बहुत अधिक फ्रीजी हैं तो आपको कैस्टर ऑयल का प्रयोग करना चाहिए। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर इस मिश्रण में जिलेटिन और नींबू के रस का मिश्रण डालें। अब सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इसे एक बॉटल में भर कर फ्रिज के अंदर स्टोर कर लें।
- इसे आप महीने भर के लिए स्टोर कर सकती हैं।
- अब आप इस होममेड लेमन जैल का प्रयोग बालों में कर सकती हैं। इस जैल से स्कैल्प की मसाज करें और इसे बालों की लेंथ पर भी लगाएं।
- अगर आप चाहें तो इस जैल का इस्तेमाल ओवरनाइट हेयर मास्क की तरह भी कर सकती हैं।
लेमन जैल के बालों के लिए फायदे
- गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण जैसे त्वचा बेहाल हो जाती है वैसे ही बालों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मौसम में बालों को भी त्वचा की तरह सन प्रोटेक्शन की जरूरत पड़ती है और इसके लिए नींबू के जैल से बेस्ट और कोई विकल्प नहीं हो सकता है।
- अगर आपके बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं है तो आपको बालों में नींबू का जैल जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए नींबू के जैल में कैस्टर ऑयल जरूर डालें। कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ को बूस्ट करता है और नींबू से बाल स्मूद और स्ट्रॉन्ग होते हैं।
- बाजार में बालों को हाइलाइट करने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स आते हैं। मगर केमिकल बेस्ड होने के कारण यह प्रोडक्ट बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में बालों को हाइलाइट करने के लिए आपको नींबू के जैल का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि पहली बार में ही आपके बालों का रंग हल्का नहीं होगा। मगर लगातार नींबू के जैल का इस्तेमाल करने से बालों के रंग पर असर जरूर पड़ेगा।
- अगर आपको स्कैल्प पर इन्फेक्शन है या फिर डैंड्रफ की समस्या है तो आपको बालों में नींबू का जैल जरूर लगाना चाहिए। आपको बता दें कि नींबू एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है, साथ ही यह एंटीइंफ्लेमेटरी भी होता है। इसलिए यदि आपके स्कैल्प पर सूजन है तो वह इससे ठीक हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Summer Hair Care: ऑयली बालों के लिए बेस्ट है ये होममेड हेयर पैक
इन बातों का ध्यान रखें
- स्कैल्प पर नींबू के रस का प्रयोग डायरेक्ट कभी भी न करें। सिट्रक एसिड होने की वजह से यह त्वचा में इरिटेशन पैदा कर सकता है।
- अगर आपके बाल बहुत अधिक फ्रीजी हैं तो नींबू के रस में एलोवेरा या कैस्टर ऑयल मिक्सर करके ही बालों में लगाएं।
- बालों में नींबू लगा कर यदि आप धूप में जाती हैं और आपको यह भ्रम है कि इससे आपको सन प्रोटेक्शन मिलेगा तो आपको बता दें कि तेज धूप में विटामिन-सी का प्रयोग न तो त्वचा को प्रोटेक्ट करता है न ही बालों को। इसलिए बेहतर रिजल्ट देखने के लिए आपको रात के वक्त ही बालों में नींबू का जैल लगाना चाहिए।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी ब्यूटी हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:coupons.com, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।