Lakme 9 To 5 के ये शेड्स सांवली त्वचा पर दिखते हैं बेहद आकर्षक

'तुमने इतने ब्राइट कलर वाले कपड़े क्यों पहन रखे हैं', 'तुमने ऐसा चटख मेकअप क्यों किया है', 'तुमने ये लिपस्टिक क्यों लगाई है', जैसी बातें अक्सर सांवले रंग वाली महिलाओं को सुनने को मिल जाती है। उन्हें दूध से लेकर हल्दी चंदन जैसे घरेलू नुस्खों से गोरा होने के उपाय बताये जाते हैं और इस बात का अहसास कराया जाता है कि वे दूसरी लड़कियों से कमतर हैं। हमारे देश में गोरा रंग खूबसूरती का पर्याय माना जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सांवली त्वचा वाली महिलाएं आकर्षक नहीं दिखतीं। खूबसूरती हर रंग में होती है और अगर सांवले रंग वाली महिलाएं खुद को खूबसूरती से कैरी करें तो वे भी निश्चित रूप से अपनी पर्सनेलिटी को इंप्रेसिव बना सकती हैं। पुरानी दकियानूसी सोच रखने वालों की परवाह करना बंद कर दें। अगर आप अपने लिए अट्रैक्टिव शेड वाली लिपस्टिक चाहती हैं तो इसके लिए Lakme 9 To 5 की रेंज में बेहतरीन ऑप्शन्स देख सकती हैं।
Lakme 9 to 5 Primer with Matte Lip Color

चाहें ऑफिस जाना हो या फिर किसी फंक्शन में, रेड लिपस्टिक खूबसूरत लुक के लिए बेहद जरूरी है और Crimson red कलर सांवली त्वचा पर खूब फबता है। यह डीप रेड चेहरे का ग्लो बढ़ा देता है, लेकिन यह भड़कीला बिल्कुल भी नहीं लगता। यह स्मूद तरीके से होंठों पर फैल जाता है। आप चाहें तो ऑफिस के लिए भी इसे यूज कर सकती हैं। लंच-डिनर आदि पर दोस्तों या परिवार वालों के साथ जाना हो तो इसके लिए भी यह बेहतरीन ऑप्शन है।
इसे जरूर पढ़ें: कलरबार मैट टच लिपस्टिक, टूटी-फ्रूटी का रिव्यू स्वॉचेज के साथ
Lakme Enrich Satins Lip Color

यह लिपस्टिक नॉर्मल से ड्राई स्किन के लिए के लिए सूटेबल है। विटामिन ई युक्त इस लिपस्टिक में ऑलिव एक्सट्रैक्ट्स हैं और यह इंडियन स्किन टोन के हिसाब से कई शेड्स में उपलब्ध है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें 70 ट्रेंडी शेड्स उपलब्ध हैं, जो आपके होंठों को आकर्षक लुक देते हैं। यह लिपस्टिक आकर्षक ऑफर के तहत आपको अमेजन पर सिर्फ 180 रुपये में मिल जाएगी।
Lakme 9 to 5 Weightless Mousse Lip and Cheek Color

अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहे तो आप Mousse texture वाली Lakme 9 to 5 Weightless Mousse Lip and Cheek Color इस्तेमाल कर सकती हैं। इस लिपस्टिक को आप होंठों के साथ गालों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
सुबह ऑफिस जाते हुए इसे होंठों पर लगाने के बाद यह आराम से 5-6 घंटे होंठों पर टिकी रहती है। अल्ट्रा मैट लुक देने वाली यह लिप्सटिक अगर आप घर बैठे पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। इसकी M.R.P. ₹675.00 है, लेकिन ऑफर में इसे आप सिर्फ ₹469.00 में पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Lakme 9 to 5 Weightless Matte Mousse Lip & Cheek Color का रिव्यू
अट्रैक्टिव लुक के लिए होंठों का रखें खयाल
View this post on Instagram
बहुत सी महिलाएं काम की व्यस्तता की वजह से अपने होंठों की खूबसूरती बरकरार रखने पर ध्यान नहीं दे पातीं। अगर आप चाहती हैं कि आपके होंठ नर्म और मुलायम बनी रहें और उन पर डेड स्किन की परत ना हो तो आप नियमित रूप से कुदरती तत्वों से होंठों को एक्सफोलिएट करें। इसके अलावा घी, शहद और वैसलीन आदि के नियमित इस्तेमाल से होंठों की सॉफ्टनेस बरकरार रखी जा सकती है। इन चीजों पर ध्यान देने पर लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों का ग्लो और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
All Images Courtesy: Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।