K-Hand Care: ₹1 की इस चीज से आपके हाथ बनेंगे दूध जैसे गोरे, ट्राई करें ये होम रेमेडीज

Korean Stars Like Glass Hand: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इन दिनों तो Korean Glass Skin का क्रेज भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। हालांकि, जब भी ग्लोइंग स्किन की बात होती है तो लड़कियां बस चेहरे का ही ही ख्याल रखती हैं।
हाथों को तो नजरअंदाज ही कर दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप एक रुपये की चीज से कोरियन स्टार्स वाले दूध जैसे गोरे हाथ पा सकती हैं? जी हां, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। ये एक चीज हम सभी के घरों में होती है। हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि आप कैसे एक रुपये से भी कम में दूध जैसे गोरे हाथ पा सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1776407380002.jpg)
चावल के पानी से मिलेंगे दूध जैसे गोरे हाथ
चावल तो हम सभी के घरों में होता है और ये रोजाना लंच या डिनर में बनता ही है। लखनऊ की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि चावल का पानी स्किन को क्लीन करने, मुलायम बनाने और शाइन देने में काम आता है। Korean Skincare में तो चावल के पानी का खूब इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, इसमें ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और उसे हेल्दी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: बाजार की महंगी क्रीम नहीं, ₹1 में घर पर बनाएं सबसे सस्ती Cream, मिलेगा शीशे सा निखार
कैसे तैयार करें चावल का पानी?
- एक मुट्ठी चावल लें और उसे साफ पानी से अच्छे से धो लें।
- अब इसमें साफ पानी डालकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- इसके बाद इस पानी को छान लें।
- यही राइस वॉटर है।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: ग्लास स्किन चाहिए, तो रात में सोने से पहले करें ये एक काम; शीशे जैसी चमक उठेगी त्वचा
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक बाउल में चावल का पानी लें।
- उसमें अपने हाथ 10 से 15 मिनट तक के लिए डुबोकर रख दें।
- इससे हाथों की गंदगी साफ होती है और स्किन सॉफ्ट बनती है।
ये तरीका भी अपनाएं
- चावल के पानी में थोड़ा सा आटा या बेसन मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें।
- इससे हाथों पर मसाज करें।
- ऐसा करने से हाथों की डेड स्किन हटती है और स्किन स्मूथ नजर आती है।
- आप चाहें तो तो पेस्ट में थोड़ा सा शहद भी एड कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं Aloe Vera, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा
टोनर की तरह कर सकती हैं इस्तेमाल
अगर आप ऊपर बताए गए दोनों तरीकों को नहीं फॉलो करना चाहती हैं तो चावल के पानी को टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कॉटन से चावल के पानी को हाथों पर लगाएं और सूखने दें। इससे स्किन क्लीन होती है।
कितनी बार करें इस्तेमाल
आप हफ्ते में इसका दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे धीरे-धीरे हाथों का रंग साफ होने लगेगा। आपके हाथ भी पहले से ज्यादा सॉफ्ट नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चिलचिलाती गर्मी में भी स्किन को ठंडक पहुंचाएगा ये Ice Cube, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार
इन बातों का रखें ध्यान
- बहुत ज्यादा जोर ये हाथों को न रगड़ें
- अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो इसका इस्तेमाल करने के बाद हाथों को मॉइस्चराइज जरूर करें
- अगर कोई एलर्जी हो तो इस्तेमाल न करें
तो अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने हाथों को दूध जैसा गोरा बनाना चाहती हैं तो ये तरीका आजामा सकती हैं। इससे आपके हाथ भी कोरियन स्टार्स जैसे खूबसूरत नजर आने लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- कोरियन स्टार्स जैसे दूध वाले गोरे हाथ कैसे पाएं?
- आप चावल के पानी से दूध जैसे गोरे हाथ पा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।