Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

K-Nail Care: कम समय में नाखूनों की बढ़ाएं खूबसूरती, बस फॉलो करें ये कोर‍ियन नेल केयर रूटीन

आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी स्‍क‍िन ग्‍लोइंग नजर आए। चेहरे की रंगत न‍िखारने के ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं, लेक‍िन चेहरे के साथ-साथ नाखूनों का भी ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है। हम आपको अपने इस लेख में नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए Korean Nail Care रूटीन के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-04-28, 20:20 IST
Nail Care Tips

आज के समय में हर कोई चाहता है क‍ि उसकी स्‍क‍िन ग्‍लोइंग नजर आए। इसके ल‍िए लो क्‍या कुछ नहीं करते हैं। इन द‍िनों तो Korean Skin पाने का क्रेज लोगों में कुछ ज्‍यादा ही बढ़ गया है। मह‍िलाएं तो क्‍या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार से महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदकर इस्‍तेमाल करता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्‍खे अपनाते हैं। इससे चेहरे की रंगत न‍िखर जाती है। आमतौर पर ज्‍यादातर लोग चेहरे की रंगत न‍िखारने पर ही ध्‍यान देते हैं। नाखूनों को अक्‍सर नजरअंदाज कर द‍िया जाता है।

ऐसे में हम आपको Korean Nail Care रूटीन के बारे में बता रहे हैं। इसमें आपको बाहर के महंगे प्रोडक्‍ट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपकी रसोई में रखी 5 रुपये की चीज से आपके नाखून भी खूबसूरत बन जाएंगे। ये तरीका जो मैं आपको बता रही हूुं, मेरी दोस्‍त की मम्‍मी यही आजमाती हैं। आइए जानते हैं वो तरीका क्‍या है-

Nail Care Tips (2)

क्‍या है K-Nail Care?

सबसे पहले ताे ये जान लेना चाह‍िए क‍ि K Nail Care क्‍या है? दरअसल ये एक स‍िंपल रूटीन है जिसमें आप रोजाना या हफ्ते में 2 से 3 बार छोटे-छोटे स्टेप्स फॉलो करके अपने नाखूनों को हेल्दी रख सकती हैं। इसमें कोई महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि घर की कुछ चीजों का ही इस्‍तेमाल क‍िया जाता है।

यह भी पढ़ें- K-Hand Care: ₹1 की इस चीज से आपके हाथ बनेंगे दूध जैसे गोरे, ट्राई करें ये होम रेमेडीज

गुनगुने पानी में भिगोएं नाखून Korean Nails

लखनऊ में जानकीपुरम की रहने वाली अमृता स‍िं‍ह ने बताया क‍ि वो अपने नाखूनों की देखभाल करने के ल‍िए सबसे पहले एक बाउल में हल्का गुनगुना पानी लेती हैं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक एड करती हैं। यही वो सबसे सस्‍ती चीज है। इसके बाद इसमें अपने हाथों को इसमें 5 से 10 मिनट तक डुबोकर रखती हैं। ये तरीका अपनाने से नाखूनों में जमी गंदगी सॉफ्ट होकर बाहर न‍िकल जाती है।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक जाएगी आपकी त्‍वचा, बस क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

हल्के हाथ से सफाई करें

ऐसा करने के बाद वो एक पुराने टूथब्रश या नेल ब्रश से नाखूनों को साफ करती हैं। इसमें ज्‍यादा जोर नहीं लगाना होता है। अब आप चाहें तो नींबू से नेचुरल क्लीनिंग भी कर सकती हैं। इसके ल‍िए नींबू को आधा काट लें। अब उसे नाखूनों पर धीरे-धीहरे से रगड़ें। ऐसा करने से नाखून चमकदार बनते हैं।

Nail Care Tips (1)

अब करें ये काम

ऊपर बताए गए काम करने के बाद नाखूनों को सूखने दें। इसके बाद नारियल तेल से थोड़ा मसाज कर लें। इससे नाखून मजबूत होते हैं और जल्दी टूटते भी नहीं हैं। बस ध्यान रखें कि बार-बार पानी में हाथ रखने से नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसल‍िए काम करने के बाद हाथों को तुरंत सुखा लें। आप इस रूटीन को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर आएगी हीरे जैसी चमक, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये खास उबटन

इन बातों का भी रखें ध्यान Korean Nail Care

  • नाखून बहुत ज्यादा लंबे न रखें, समय-समय पर काटते रहें
  • नेल पेंट का ज्यादा इस्तेमाल न करें
  • नाखूनाें को चबाएं नहीं
  • नाखूनों को मॉइश्चराइज जरूर करें

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 में घर पर बनाएं सबसे सस्‍ती Cream, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

तो अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपने नाखूनों को सुंदर बनाना चाहती हैं, तो ये K-Nail Care रूटीन जरूर फॉलो करें। इससे आपके नाखून सुंदर होने के साथ-साथ मजबूत भी बनेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।