सेंसेटिव स्किन का रखना है ख्याल तो फ्रेगरेंस फ्री प्रॉडक्ट का करें इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है और आप उसका ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आपको फ्रेगरेंस फ्री प्रॉडक्ट को ही अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए।
Updated:- 2020-11-26, 12:34 IST
care for sensitive skin main

सेंसेटिव स्किन की महिलाओं को अपनी स्किन का ख्याल रखते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। किसी भी स्किन केयर या मेकअप प्रॉडक्ट को बेहद सावधानी से चुनना पड़ता है। अगर प्रॉडक्ट चुनते समय उनसे कोई छोटी सी भूल हो जाए तो इसका खामियाजा उनकी स्किन को उठाना पड़ता है। वैसे तो जब किसी स्किन केयर प्रॉडक्ट को चुनने की बात आती है तो अक्सर हम सभी सबसे पहले उसकी स्मेल को चेक कर करते हैं। यकीनन किसी भी प्रॉडक्ट की अच्छी स्मेल के चलते उसे खरीदने का मन करता है। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो आपको ऐसे स्किन केयर प्रॉडक्ट को चुनने से बचना चाहिए, जिसमें फ्रेगरेंस हो। ऐसे स्किन केयर प्रॉडक्ट आपकी स्किन में रेडनेस, इरिटेशन, रैशेस व अन्य कई प्रॉब्लम खड़ी कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सेंसेटिव स्किन की महिलाओं को हमेशा फ्रेगरेंस फ्री प्रॉडक्ट का ही चयन क्यों करना चाहिए। साथ ही फ्रेगरेंस युक्त प्रॉडक्ट से आपकी सेंसेटिव स्किन को क्या-क्या नुकसान हो सकता है-

फ्रेगरेंस के साइड इफेक्ट्स

 

sensitive skin care inside

स्किन केयर प्रॉडक्ट्स में शामिल किए जाने वाली आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस dermatitis का मुख्य कारण है। यही वजह है कि अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है और आप आर्टिफिशियस फ्रेगरेंस युक्त स्किन केयर प्रॉडक्ट को चुनती हैं तो इससे आपको खुजली, चकत्ते और hives आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से, सेंसेटिव और ड्राई स्किन की महिलाओं को ऐसे प्रॉडक्ट से बचना चाहिए। अगर आपको खुशबूदार प्रॉडक्ट इस्तेमाल करना अच्छा लगता है तो बेहतर होगा कि आप घर पर ही नेचुरली स्किन केयर प्रॉडक्ट तैयार करें और कोशिश करें कि उसमें नेचुरली खुशबू हो।

इसे जरूर पढ़ें: यंग ग्लोइंग स्किन के लिए ये 3 विंटर फ्रूट्स हैं कमाल, 2 हफ्ते में दिखता है असर

ऐसे करें चेक

 

sensitive skin type inside

कई बार ऐसा होता है कि हमें यह समझ ही नहीं आता कि जिस प्रॉडक्ट को हम चुन रही हैं, वह हमारे लिए सही है भी या नहीं। दरअसल, प्रॉडक्ट के लेबल पर फ्रेगरेंस के बारे में कुछ इस तरह लिखा होता है कि उसे हर कोई आसानी से नहीं पहचान पाता। बेहतर होगा कि आप पहले प्रॉडक्ट पर लिखे लेबल को चेक करें। अगर उस पर परफ्यूम, फ्रेगरेंस, अरोमा, लिनालूल, सिट्रोनेलोल, लिमोनिन, गेरानियोल, यूजेनॉल आदि लिखा हो तो इससे बचना चाहिए। इसके अलावा आजकल कई प्रॉडक्ट्स में नेचुरल फ्रेगरेंस को शामिल किया जाता है और ऐसे प्रॉडक्ट्स पर अक्सर नो आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस आदि लिखा होता है। ऐसे में आप प्रॉडक्ट पर इस लेबल को चेक कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: लंबे, काले और घने बालों के लिए ये 3 आलू के हेयर मास्‍क आप भी लगाएं

 

ब्रांड पर करें फोकस

 

maintain sensitive skin inside

अगर आप सच में चाहती हैं कि आपकी सेंसेटिव स्किन को स्किन केयर प्रॉडक्ट से किसी तरह की कोई परेशानी ना हो तो ऐसे में आप unscented products की जगह फ्रेगरेंस फ्री प्रॉडक्ट को चुनें। प्रॉडक्ट ऐसा होना चाहिए, जिसमें कोई फ्रेगरेंस ना हो। इसके लिए आप कुछ खास ब्रांड्स को चुन सकती हैं। इंडिया में ऐसे कई ब्रांड्स होते हैं, जिसमें आर्टिफिशियल कलर्स, हार्श केमिकल्स, अल्कोहल व पैराबेन आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और इसलिए यह सेंसेटिव स्किन के लिए एकदम परफेक्ट माने जाते हैं।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।