होंठों की खूबसूरती को बनाए रखने में सिर्फ लिप बाम या लिपस्टिक का ही अहम् रोल नहीं होता है, बल्कि लिप ऑयल पिछले कुछ समय से काफी ट्रेन्ड कर रहा है। यह आपके होंठों को हाइड्रेट करके उसे शाइनी व सॉफ्ट बनाता है। अमूमन हम सभी लिप ऑयल को अपने लिप केयर रूटीन में शामिल करना चाहती हैं। यह सच है कि लिप ऑयल होंठों का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकता है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप इसे बिना सोचे-समझे कभी भी लगा लें।
अगर होंठ बहुत अधिक फटे या छिले हुए हों तो ऐसे में लिप ऑयल आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। इसी तरह, ऐसी कई कंडीशन होती हैं, जब लिप ऑयल का इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपको इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि किन स्थितियों में आपको लिप ऑयल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए-
अगर होंठ बहुत ज़्यादा रूखे व फटे हुए हों
अक्सर यह देखने में आता है कि होंठों के फटने पर लोग लिप ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि लिप ऑयल नमी को सील करता है। वह उसे हील नहीं करेगा। होंठों की हीलिंग के लिए आप लिप ऑयल की जगह रात में सोने से पहले थिक लेयर वाला लिप मास्क या शीया बटर या फिर शहद या सेरामाइड वाला लिप बाम लगाएं। जब एक बार होंठ ठीक हो जाएं, तब आप लिप ऑयल का इस्तेमाल करें, ताकि उनकी नमी बनी रहे।
लिप स्क्रब करने के तुरंत बाद ना लगाएं
अगर आपने लिप स्क्रब किया है तो उसके बाद भी लिप ऑयल लगाना अच्छा नहीं माना जाता हे। दरअसल, लिप स्क्रब करने के बाद होंठ बहुत सेंसिटिव हो जाते हैं और ऐसे में फ्रेगरेंस या एसेंशियल ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट्स आपके होंठों को परेशान कर सकते हैं। कोशिश ेकरें कि आप पहले होंठों पर सादा हीलिंग बाम लगाएं। उसके बाद ही आप लिप ऑयल का इस्तेमाल करें और इसके लिए भी कम से कम आधे घंटे का गैप जरूर रखें।
इसे भी पढ़ें: Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ
तेज धूप में बाहर जाने से पहले ना लगाएं
कई बार हम अपने लिप्स को सूरज की किरणों से प्रोटेक्ट करने के लिए लिप ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि ज़्यादातर लिप ऑयल में एसपीएफ नहीं होता, इसलिए ये सूरज की किरणों से होंठों की कोई सुरक्षा नहीं कर पाते हैं। इसके विपरीत, लिप ऑयल लगाने से होंठों को ग्लॉसी फिनिश मिलता है, जिससे सूरज की किरणों का प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए, लिप ऑयल की जगह आप एसपीएफ युक्त लिप बाम लगाएं। इसके बाद, आप लिप ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों