herzindagi
Natural lip balm ingredients

शहद और नारियल तेल की मदद से बनाएं लिप बाम, मिलेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट होंठ

सॉफ्ट-सॉफ्ट होंठ पाने के लिए हम सभी कई तरह के लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो शहद और नारियल तेल की मदद से लिप बाम बनाकर अपनी होंठों का ख्याल रख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-06, 08:00 IST

जिस तरह हम सभी अपनी स्किन का ख्याल रखते हैं, ठीक उसी तरह अपने होंठों का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। अमूमन होंठों का ख्याल रखने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि, वास्तव में आप खुद घर पर भी लिप बाम बनाकर नेचुरल तरीके से सॉफ्ट होंठ पा सकते हैं। अगर आपके होंठ हमेशा ही सूखे रहते हैं तो ऐसे में स्टोर से खरीदे गए लिप बाम शायद आपकी समस्या को बेहतर तरीके से दूर ना कर पाएं। वे अक्सर समस्या को ठीक किए बिना सतह पर ही रह जाते हैं।

इसलिए, घर पर बना शहद और नारियल तेल का लिप बाम पूरी तरह से गेम-चेंजर है। यह नेचुरल और सुपर हाइड्रेटिंग हैं और कुछ ही सामग्रियों का इस्तेमाल होने की वजह आप इसे बेहद आसानी से बना सकते हैं। जहां, नारियल का तेल होंठों को गहराई से मॉइश्चराइज़ करता है, वहीं शहद नमी को बनाए रखता है और फटे होंठों को ठीक करता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको शहद और नारियल तेल की मदद से लिप बाम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रही हैं-

लिप बाम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

honey for making lip balm

  • 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
  • आधा छोटा चम्मच शहद
  • आधा छोटा चम्मच बीवैक्स
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे

यह भी पढ़ें: क्या गर्मी में लगाना चाहिए फेस पर मॉइश्चराइजर? एक्सपर्ट से जानते हैं इसका जवाब

लिप बाम कैसे बनाएं

  • सबसे पहले एक छोटा हीटप्रूफ बाउल या डबल बॉयलर लें।
  • अब इसे धीरे से हिलाएं और इसे धीमी आंच पर पूरी तरह पिघलने दें।
  • इसमें लगभग एक या दो मिनट का समय लगना चाहिए।
  • एक बार पिघल जाने के बाद, इसे आंच से उतार लें और थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब इसमें शहद मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं।
  • शहद पहले अलग हो सकता है, इसलिए इसे तब तक हिलाते रहें जब तक
  • यह अच्छी तरह से मिल न जाए।
  • अब इसमें एसेंशियल ऑयल मिक्स करें।
  • तैयार मिश्रण को जल्दी से एक छोटे व साफ लिप बाम कंटेनर में डालें।
  • इसे रूम टेंपरेचर पर रहने दें या इसे जमने के लिए 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब आप इसे अपने होंठों पर आसानी से लगा सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

honey and coconut oil for making lip balm expert

होममेड लिप बाम को स्टोर कैसे करें

अगर आप घर पर नारियल तेल और शहद की मदद से लिप बाम बना रही हैं तो इसे सही तरह से स्टोर करना भी उतना ही जरूरी है। अगर इसे ठीक से स्टोर किया जाए, तो यह लगभग 2-3 महीने तक चल सकता है। आप इसे हमेशा ठंडी व सूखी जगह पर ही रखें।

यह भी पढ़ें: 60 की उम्र में भी दिखेंगी जवान, बस चेहरे के लिए करना होगा ये काम

नारियल तेल से होंठों को क्या फायदे मिलते हैं

यह होंठों को गहराई से हाइड्रेट रखता है। साथ ही, फटे होंठों को नेचुरली ठीक करता है। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज भी पाई जाती हैं। साथ ही साथ, यह बेहद ही लाइट और नॉन ग्रीसी है, इसलिए होंठों पर भारीपन का अहसास नहीं होता है। यह नेचुरल एसपीएफ की तरह भी काम करता है और हल्की धूप से सुरक्षा प्रदान करता है।

coconut oil for making lip balm

शहद से होंठों को क्या फायदे मिलते हैं

नारियल तेल की तरह ही शहद भी बहुत अधिक हाइड्रेटिंग है, जो होंठों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही साथ, शहद फटे होंठों को आराम भी देता है। चूंकि, इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं, इसलिए यह होंठों को हेल्दी रखता है और इंफेक्शन से भी बचाता है। शहद होंठों से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे होंठ चिकने बनते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।