सनस्क्रीन से जुड़ी इन बातों पर आप भी करते हैं विश्वास तो जान लें सच्चाई

इसे गर्मियों के मौसम में त्वचा की सुरक्षा करने के लिए महिलाएं सनस्क्रीन अप्लाई करती हैं। सनस्क्रीन अप्लाई करने से सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से स्किन को बचाया जा सकता है। लेकिन, सनस्क्रीन को लेकर कई सारी गलतफहमियां हैं जिन पर लोग विश्वास करके सनस्क्रीन सही तरह से इस्तेमाल नहीं करते हैं जिसकी वजह से स्किन को नुकसान हो जाता है। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको सनस्क्रीन से जुड़ी कुछ गलतफहमियां की सच्चाई बता रहे हैं।
सिर्फ गर्मियों में इस्तेमाल करें सनस्क्रीन
सनस्क्रीन का इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों में किया जा सकता है। ये सबसे बड़ी गलतफहमी है। दरअसल, टैनिंग की समस्या सूरज के कॉन्टैक में आने के दौरान कभी भी हो सकती है। इसलिए, सनस्क्रीन का इस्तेमाल आप हर मौसम में करें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सनस्क्रीन अप्लाई करने के बाद चेहरा हो जाता है काला तो इस बात का रखें ध्यान
सिर्फ बाहर जाने के दौरान अप्लाई करें सनस्क्रीन
कई लोग कहते हैं सनस्क्रीन सिर्फ बाहर जाने के दौरान अप्लाई करनी चाहिए। लेकिन, ये भी ये बात भी झूठ है। सनस्क्रीन को आप घर के अंदर रहने के दौरान भी अप्लाई करना चाहिए ताकि, स्किन को सूरज के कांटेक्ट में आने के दौरान नुकसान न हो।
एक दिन में सिर्फ एक बार अप्लाई करें सनस्क्रीन
सनस्क्रीन को एक बार ही अप्लाई करना चाहिए। ये बात भी झूठ है। सनस्क्रीन आप हर 4 घंटे बाद अप्लाई कर सकती हैं। क्योंकि, सनस्क्रीन का असर 4 घंटे के बाद खत्म हो जाता है। ये ही वजह से लंबे समय तक बाहर रहने के दौरान आप सनस्क्रीन को बार-बार अप्लाई करें।
हर तरह सनस्क्रीन है बेस्ट
ये बात भी एकदम झूठ है कि हर तरह की सनस्क्रीन आपकी स्किन के बेस्ट है, दरअसल, हर किसी की स्किन टोन अलग-अलग होती है। इस वजह से सनस्क्रीन का चुनाव सही तरह से करना चाहिए। वहीं सनस्क्रीन का चुनाव करने के लिए आप एक्सपर्ट की मदद भी ले सकती हैं।
सनस्क्रीन अप्लाई करने के दौरान इन बातों का भी रखें ध्यान
- SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें।
- बाहर जाने से 15-20 पहले सनस्क्रीन अप्लाई करें।
- हर 2-3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा अप्लाई करें।
- मेकअप करने के दौरान पहले सनस्क्रीन फिर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें।
- हल्के हाथों से थपथपा कर सनस्क्रीन अप्लाई करें।
- सनस्क्रीन को हल्के हाथों से रगड़े जब तक वो गायब न हो जाए।
इसे भी पढ़ें- Homemade Sunscreen Lotion: टेनिंग से बचने के लिए घर पर ऐसे बनाएं सनस्क्रीन लोशन, नहीं पड़ेगी बाजार से खरीदने की जरूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।