हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसकी स्किन हमेशा नेचुरली दमकती रहे। सिर्फ फेस वॉश करने या महज मॉइश्चराइजर लगाकर स्किन का ध्यान नहीं रखा जा सकता है। इसके लिए जरूरी होता है कि आप स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करें। जिससे आपकी स्किन अधिक इवन टोन व ग्लोइंग नजर आए।
यही कारण है कि आज के समय में महिलाएं अपने स्किन केयर रूटीन में पील ऑफ मास्क और स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इन दोनों में से किसका इस्तेमाल करना अधिक लाभकारी होता है, इसके बारे में महिलाओं को पता ही नहीं होता है। इतना ही नहीं, पील ऑफ मास्क और स्क्रब स्किन को क्या-क्या लाभ व हानि पहुंचाते हैं, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं होती है। जिसके कारण वे एक सही प्रोडक्ट का चयन नहीं कर पाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पील ऑफ मास्क और स्क्रब के बीच के अंतर के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी अपनी स्किन को अधिक बेहतर तरीके से पैम्पर कर पाएंगी-
फेशियल स्क्रब में आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए छोटे-छोटे खुरदुरे पार्टिकल्स होते हैं। जब आप इससे हल्की मालिश करते हैं तो इससे आपकी स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स आसानी से निकल जाती है। जिसके कारण आपकी स्किन अधिक इवनटोन व ग्लोइंग नजर आती है। यूं तो लोग फेस वॉश की मदद से अपनी स्किन की गंदगी को साफ करते हैं। लेकिन फेस स्क्रब थोड़ा अधिक गहराई तक क्लीन करते हैं, जिससे स्किन पर फंसी हुई गंदगी निकल जाती है। अगर आपको मुंहासे होने का खतरा है, तो ऐसे स्क्रब की कोशिश करें जिसमें सैलिसिलिक एसिड हो।
इसे भी पढ़ें-ये होममेड Peel Off Mask होंगे हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट
पील-ऑफ मास्क उपयोग में काफी आसान और प्रभावी होते हैं। पील-ऑफ मास्क आपके पोर्स में गहराई से प्रवेश करके और आपकी त्वचा की सबसे बाहरी परत में मृत कोशिकाओं को धीरे से हटाते हैं, साथ ही उस पर मौजूद अशुद्धियों को भी हटाते हैं। इन्हें स्किन पर समान रूप से लगाकर छोड़ दिया जाता है और फिर मास्क को धोने के स्थान पर पील ऑफ करके उतारा जाता है। ये मास्क यूवी प्रकाश और प्रदूषण से होने वाले स्किन डैमेजको भी कम करते हैं। पील-ऑफ मास्क का उपयोग करने के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक यह है कि उन्हें अक्सर अन्य स्किन केयर रूटीनके साथ ओवरलैप किए बिना उपयोग किया जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
स्क्रब व पील ऑफ मास्क में कई तरह की समानताएं हैं। जैसे-
इसे भी पढ़ें-स्क्रब और फेस वॉश में क्या है अंतर, यहां जानें इस्तेमाल करने का तरीका भी
स्क्रब व पील ऑफ मास्क में कुछ अंतर भी होता है। मसलन-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।