Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

मानसून में फट रहे हैं आपके होंठ तो ये शुगर स्क्रब दिखाएगा कमाल

मौसम का असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। सबसे ज्यादा होंठ फटने लगते हैं। इसलिए आपको होंठों की देखभाल जरूर करनी चाहिए। 
Updated:- 2022-07-28, 13:50 IST
scrub for chapped lip

मौसम का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। खासतौर पर मानसून के मौसम में त्वचा ड्राई होने लगती है। इसलिए इस दौरान आपको अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए। मानसून के दौरान भी ज्यादातर महिलाओं के होंठ फटने लगते हैं। फटे होंठ न केवल देखने में बेकार लगते हैं। बल्कि इनमें काफी दर्द भी होता है। अक्सर महिलाएं इसके लिए लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन इनसे होंठ कुछ समय तक के लिए ही सही रहते हैं। जब इनका उपयोग करना बंद कर दो तो दोबारा फटने लगते हैं।

ऐसे में फटे होंठों की देखभाल के लिए स्कब काफी फायदेमंद होते हैं। स्क्रब डेड स्किन को आसानी से रिमूव करने में मदद करते हैं और इस समस्या को कम भी करते हैं।

लेकिन अब आप सोच रही होंगी कि इसके लिए आपको बाजार जाना पड़ेगा या फिर ऑनलाइन शॉपिंग करनी पड़ेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप लिप स्क्रब घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसे बनाने का तरीका तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

शुगर लिप स्क्रब

sugar lip scrub for chapped lips

नारियल का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका उपयोग किया जाता है। वहीं शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इसलिए महिलाएं अक्सर इन दोनों चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करती हैं। शुगर एक्सफ्लोएट एंजेट के रूप में काम करेगा। इसलिए आप इनके मिश्रण से घर पर ही आसानी से स्क्रब बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • नारियल का तेल
  • शहद
  • ब्राउन शुगर

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में 1 चम्मच ब्राउन शुगर के साथ आधा चम्मच शहद और ब्राउन शुगर डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका लिप स्क्रब

इसे भी पढ़ें:लिप केयर से जुड़ी ऐसी हैं कई धारणाएं, जिन पर महिलाएं करती हैं विश्वास

लगाने का तरीका

how to use sugar lip scrub

  • सबसे पहले अपने लिप्स को नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
  • फिर स्क्रब को अपने होंठों पर लगाएं।
  • इसके बाद हल्के हाथों से लिप्स को रब करें।
  • ऐसा कम से कम 3-4 बार करें।
  • आप इस स्क्रब का इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:गर्मियों में भी फटते हैं आपके होंठ तो ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम


लिप स्क्रब के फायदे

benefits of using lip scrub

  • लिप स्क्रब ड्राई और डेड स्किन को रिमूव करते हैं, जिससे लिप्स सॉफ्ट होने लगते हैं।
  • इसके अलावा यह होंठों को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।
  • नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे नई स्किन सेल्स बनती हैं और आपके होंठ गुलाबी दिखने लगते हैं। (लिप केयर कैसे करें)
  • लिप स्क्रब लगाने से ड्राई और फटे होंठों की समस्या को कम किया जा सकता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।