चॉकलेट की मदद से बनाएं लिप स्क्रब और पाएं सॉफ्ट लिप्स

चॉकलेट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। सिर्फ बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी चॉकलेट खाना बेहद पसंद होता है। चॉकलेट स्वीट लवर के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, बल्कि यह आपकी स्किन का भी उतना ही बेहतरीन तरीके से ध्यान रखती है। यही कारण है कि अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, घर पर भी चॉकलेट की मदद से कई बेहतरीन स्किन प्रोडक्ट्स को घर पर भी तैयार किया जाता है।
चूंकि अब विंटर का मौसम है तो ऐसे में लिप्स में रूखापन काफी बढ़ जाता है। लेकिन लिप बाम लगाने से पहले जरूरी होता है कि आप लिप्स को स्क्रब करें। इससे लिप्स की डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और फिर लिप्स अधिक सॉफ्ट नजर आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चॉकलेट की मदद से खुद घर पर ही लिप स्क्रब बनाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
कोको पाउडर और जैतून के तेल से बनाएं लिप स्क्रब
इस तरह लिप स्क्रब बनाना बेहद ही आसान होता है। आपको कोको पाउडर, शुगर व ऑलिव ऑयल की मदद से इसे तैयार करें।

इसे जरूर पढ़ें- DIY : कोमल होंठों के लिए घर पर बनाएं ये लिप स्क्रब्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
आवश्यक सामग्री-
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
- 2 चम्मच जैतून का तेल
- 1 चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
- 3/4 चम्मच शहद
लिप स्क्रब बनाने का तरीका-
- लिप स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सभी सामग्री को डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब आप इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें और फ्रिज में स्टोर करें।
- अब आप होंठों पर थोड़ी मात्रा में लिप स्क्रब लगाएं और बेहद हल्के हाथों से लिप्स की मसाज करें।
- अब आप इसे एक मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद, एक मुलायम गीले कपड़े से इसे पोंछ लें।
- आप इसे सप्ताह में एक या दो बार लगा सकती हैं।
चॉकलेट और नारियल तेल से बनाएं लिप स्क्रब
चॉकलेट और नारियल तेल की मदद से भी एक बेहतरीन लिप स्क्रब तैयार किया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-
- चॉकलेट के 2 टुकड़े
- एक चम्मच नारियल का तेल
- एक टीस्पून कॉफी पाउडर
- एक छोटा चम्मच चीनी
इसे जरूर पढ़ें- शहद की मदद से बनाएं ये तीन लिप स्क्रब
लिप स्क्रब बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक चम्मच में नारियल का तेल और चॉकलेट डालें।
- अब गैस ऑन करें और इसे पिघलने दें।
- जब चॉकलेट मेल्ट होने लगे तो आप इसमें कॉफी पाउडर व चीनी डालें। इसे दो-तीन मिनट तक और गरम होने दें।
- अब गैस बंद करें। आपका चॉकलेट लिप स्क्रब बनकर तैयार है।
- अब आप इसे अपने लिप्स पर आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
कोको पाउडर और ब्राउन शुगर से बनाएं लिप स्क्रब
अगर आप बेहद कम सामग्री की मदद से लिप स्क्रब तैयार करना चाहती हैं तो ऐसे में इस लिप स्क्रब को बनाने पर विचार करें।
आवश्यक सामग्री-
- 3 बड़े चम्मच कोको पाउडर
- 1 1/2 कप ब्राउन शुगर
- 1 बड़ा चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट
- 1/3 कप अंगूर के बीज का तेल
लिप स्क्रब बनाने का तरीका-
- लिप स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल लें और सभी सामग्री को आपस में मिक्स करें।
- अब आप इसे एक एयरटाइट कंटेनर में डालें।
- अब आप आवश्यकतानुसार लिप स्क्रब लें और अपने लिप्स पर लगाएं। बचे हुए लिप स्क्रब को फ्रिज में स्टोर करें।
- इसके बाद आप बेहद हल्के हाथों से अपने लिप्स की मसाज करें और दो मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अंत में आप इस स्क्रब को गीले मुलायम कपड़े की मदद से साफ करें।
- तो अब आप भी चॉकलेट की मदद से इस तरह लिप्स स्क्रब बनाएं और अपने लिप्स को अधिक सॉफ्ट व स्मूद बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।