Winter Care Tips: बालों और स्किन के लिए इस्तेमाल करें ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, जानने के लिए पढ़े ये आर्टिकल। 

olive oil benefit for hair and skin

ऑलिव ऑयल को हम ना केवल खाने में प्रयोग करते है। बल्कि यह हमारी स्किन और बालों के लिए भी बहुत तरीके से फायदेमंद होते है। ऑलिव ऑयल को जैतून का तेल भी कहा जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे लिए कई तरीके से मददगार होते है। आइए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे जैतून का तेल हमारे लिए उपयोगी है।

जैतून के तेल के स्किन के लिए फायदे ( Benefit Of Olive Oil For Skin)

glowing ski from olive oil

एंटी एजिंग की तरह करता है काम

ऑलिव ऑयल के प्रयोग से स्किन में कसाव आने लगता है। इसके साथ ही यह एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। यह स्किन को अंदर से साफ करके डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। आप इसे हल्‍के-हल्‍के हाथों से मसाज करते हुए स्किन में लगा सकती हैं।

क्यूटिकल के लिए कर सकती हैं इस्तेमाल

आप घर पर मेनिक्योर या फिर नाखूनों की सही तरीके से देखभाल करने में कर सकती हैं। ये नेल्स को नेचुरल कलर देने में मददगार होता है। साथ ही नाखूनों को टूटने से भी बचाता है।

नमी बनाए रखने में करता है मदद

आप स्किन में नमी बनाए रखने के लिए ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकती है। यह फटी एड़ियों, कोहनी , घुटने के रूखेपन को कम करने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं ऑलिव ऑयल

जैतून के तेल के बालों के लिए फायदे ( Benefit Of Olive Oil For Hair)

hair growth form olive oil

हेयर ग्रोथ में करता है मदद

ऑलिव ऑयल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह आपके हेयर ग्रोथ में काफी मदद करता है। इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोर में थोड़ा सा जैतून का तेल ले लें। फिर इसे गैस में थोड़ा सा गुनगुना कर लें। अब इसे बालों और स्कैल्प में हल्‍के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। आप इसे रात में सोते समय लगाएं और बालों को सुबह धो लें।(ऑलिव ऑयल का प्रयोग)

इसे भी पढ़ें-ऑलिव ऑयल के ये अमेजिंग हैक्स किचन में आएंगे काम

ड्राई स्कैल्प के लिए होता है रामबाण

अगर आपका स्कैल्प में ड्राईनेस है, तो आप जैतून का तेल प्रयोग कर सकती हैं। इसके साथ ही आपको इससे कई तरह की समस्या से छुटकारा मिल सकता है जैसे स्कैल्प में खुजली होना, डैंड्रफ। आप इसके लिए गुनगुना या फिर नॉर्मल जैतून के तेल को लगा सकती हैं।

olive oil kaise bnayein

नेचुरल कंडीशनर की तरह करता है काम

जैतून का तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसमें कई ऐसे तत्व होते है जो हमारे बालों को पोषण देकर शाइनी बनाने में मदद करता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Pic credit:freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP