नारियल तेल की मदद से बनाएं यह तीन बॉडी स्क्रब

नारियल तेल के अद्भुत फायदों से तो हम सभी परिचित हैं और इसलिए महिलाएं अपने बालों से लेकर स्किन की केयर करने के लिए के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती है। आमतौर पर, नारियल तेल से स्किन की मसाज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह एक बेहतरीन स्क्रब इंग्रीडिएंट भी साबित हो सकता है। दरअसल, जब आप इसे अपने होममेड स्क्रब में मिक्स करते हैं, तो यह न केवल आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, बल्कि इससे आपकी स्किन को नमी भी मिलती है, जिससे स्क्रबिंग के बाद आपकी स्किन एकदम स्मूथ व सॉफ्ट नजर आती है।
इतना ही नहीं, आप नारियल तेल की मदद से कई अलग-अलग तरह के स्क्रब बना सकती हैं और अपनी पूरी बॉडी को आसानी से पैम्पर कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नारियल तेल की मदद से बनने वाले कुछ बॉडी स्क्रब की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपने घर पर बेहद आसानी से तैयार कर सकती हैं-
वेनिला और कोकोनट ऑयल बॉडी स्क्रब
इस स्क्रब में वेनिला एसेंशियल ऑयल की भीनी खुशबू बेहद ही अच्छी लगती है। आप इसे केवल तीन इंग्रीडिएंट्स की मदद से तैयार कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1/2 कप नारियल का तेल
- 1 कप सफेद चीनी
- वेनिला एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे
बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ डिश में 1/2 कप नारियल का तेल रखें।
- अब आप माइक्रोवेव में 45 सेकंड के लिए या पूरी तरह से पिघलने तक उसे माइक्रोवेव करें।
- पिघले हुए नारियल के तेल को छोटे मिक्सिंग बाउल में डालें और इसमें 1 कप व्हाइट शुगर में मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इसमें वेनिला एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर एक बार फिर से मिक्स करें।
- इसे मेसन जार में डालें और बस आपका होममेड स्क्रब बनकर तैयार है।
- गुलाब और नारियल के तेल से बना बॉडी स्क्रब
- इस बॉडी स्क्रब में आग रोज एसेंशियल ऑयल को मिक्स कर सकती हैं। साथ ही सी-सॉल्ट या पिंक हिमालयन नमक इसे और भी अधिक इफेक्टिव बनाता है
इसे भी पढ़ें-कॉफी और टूथपेस्ट के स्क्रब से पैरों को इस तरह बनाएं खूबसूरत
गुलाब और नारियल के तेल से बना बॉडी स्क्रब
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल (कमरे के तापमान पर)
- 2 बड़े चम्मच बारीक पिसा हुआ गुलाबी हिमालयन नमक या समुद्री नमक
- 3-4 बूंदें गुलाब ऑर्गेनिक एसेंशियल ऑयल
स्क्रब बनाने का तरीका-
- इसे बनाने के लिए एक बाउल में इन तीन सामग्रियों को डालें।
- अब इसे फोर्क से फेंटें।
- बस आप होममेड स्क्रब बनकर रेडी है।
- आप इसे हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- बचे हुए को स्क्रब को एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
इसे भी पढे़ें-गर्मियों के दिनों में चाहती हैं त्वचा पर निखार तो घर पर बनाइए ये स्क्रब
कॉफी और कोकोनट ऑयल स्क्रब-
जब बात बॉडी स्क्रब की आती है तो कॉफी यकीनन एक प्रभावशाली इंग्रीडिएंट है। आप इसमें नारियल तेल मिक्स करके आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1/2 कप कॉफी ग्राउंड
- 1/4 कप ब्राउन शुगर
- 1/4 कप नारियल का तेल
स्क्रब बनाने का तरीका-
- एक बाउल में सामग्री को डालें और एक साथ मिलाएं।
- अब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- नहाने से पहले इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करके स्क्रब करें।
- किसी भी बचे हुए कॉफी स्क्रब को फ्रिज में रख दें।
- आप इस स्क्रब को दो सप्ताह के भीतर उपयोग कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।