यह तो हम सभी जानती हैं कि हेयरस्टाइलिंग किसी भी महिला के लुक को स्पाइस अप करने में मदद करता है। लेकिन क्या आपने कभी अपने हेयरस्टाइल को स्पाइसअप करने के बारे में सोचा है। शायद नहीं। वैसे हेयरस्टाइल को स्पाइस अप करने का एक सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है गजरे का इस्तेमाल करना। जी हां, फूलों को जब हेयरस्टाइल में शामिल किया जाता है, तो इससे उसका पूरा लुक ही बदल जाता है। अमूमन महिलाएं जब किसी पार्टी या फिर किसी खास फंक्शन के लिए तैयार होती हैं, तब गजरे को अपने हेयरस्टाइल में शामिल करना पसंद है। आमतौर पर गजरे को हेयरस्टाइल में शामिल करने के लिए पहले बन बनाया जाता है और फिर उसे गजरे से रैप कर दिया जाता है। यकीनन यह गजरे के इस्तेमाल का एक सिंपल लेकिन बेहतरीन तरीका है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार आप इसे इसी तरह यूज करें। जी हां, गजरे को आप अपने हेयरडू में कई डिफरेंट तरीकों से यूज कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन स्टाइलिंग आईडियाज के बारे में-
बन विद सिंगल स्ट्रैंड
यह बन पर गजरा अप्लाई करने का एक सिंपल तरीका है। इसके लिए आप पहले अपने हेयर्स को कॉम्ब करके एक सिंपल बन बनाएं। इसके बाद इसे एक एलीगेंट लुक देने के लिए आप गजरे को बन के चारों ओर लपेंटे। सिंगल स्ट्रैंड गजरे को बन पर यूज करने से वह बेहद ही अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें:गजरे वाला हेयरस्टाइल हुआ पुराना अब है लाल गुलाब का ज़माना
फुल कवर बन
अगर आप किसी खास फंक्शन या खुद की वेडिंग में गजरे को हेयरस्टाइल का हिस्सा बनाने के बारे में सोच रही हैं तो गजरे को कुछ इस तरह यूज करें। इसके लिए आप बालों को कॉम्ब करके पीछे बन बनाएं। इसके बाद आप गजरे से बालों को पूरी तरह कवर करें। चूंकि गजरे से आपका पूरा बन ढकने वाला है, इसलिए आप कोई भी बन बना सकती हैं।
जालीदार गजरा बन लुक
गजरे का यह स्टाइल फेस्टिवल के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। इसके लिए आप बन बनाकर उसके साथ जालीदार गजरा लगा सकती हैं। यह आपके बालों को एकदम डिफरेंट लुक देगा।
हाफ गजरा लुक
इसे भी आप वन गजरा स्ट्रैंड को यूज करके बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करके बन बनाएं। अगर आप चाहती हैं कि गजरा आपके बन को पूरी तरह से कवर ना कर ले तो ऐसे में आप गजरे को बन के साइड या नीचे लगा सकती हैं। यह हाफ गजरा लुक बेहद स्टाइलिश लुक देता है।(इन हेयरस्टाइल्स को कर सकती हैं ट्राई)
बनाएं हेयर क्लिप
अगर आपको बन लुक हैवी लगता है और आप एक यंग लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप मैसी ब्रेड लुक बनाएं। इसके बाद आप गजरा को साइड्स में एक हेयर क्लिप की तरह यूज करें।
इसे भी पढ़ें:चाहिए परफेक्ट हेयरस्टाइल तो अपनाएं यह आसान हैक्स
हाफ टाई लुक
गजरे को बालों में यूज करने का एक डिफरेंट तरीका है, लेकिन देखने में काफी अच्छा लगता है। इसके लिए आप ओपन हेयर्स में भी गजरे को यूज कर सकती हैं। आप फ्रंट से बालों की ट्विस्टिंग करें। इसके बाद आप पीछे से हाफ टाई लुक में गजरे को यूज करें।(मेंहदी की रस्म पर कैसे रखें अपने हेयर स्टाइल)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sonamkapoor,shaadisaga.com)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों