
पंजाबियों में लोहड़ी के पर्व का बड़ा क्रेज है। खासतौर पर घर में अगर नई दुल्हन आई हो तो लोहड़ी के त्यौहार की खुशी दोगुनी हो जाती है। नई दुल्हन भी इस पर्व के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती है। लोहड़ी पर सजने संवरने के साथ-साथ नई दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाना भी नहीं भूलती हैं। इसलिए आज हम आपकी मदद करेंगे और आपको मेहंदी की कैरी डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप लोहड़ी पर लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- मिनटों में अपने हाथों पर लगा पाएंगी डॉटेड मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

कैरी डिजाइन की मोटी बेल आपके हाथों की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देगी। आप कैरी के साथ-साथ इसमें फूल की बेल भी बना सकती हैं। डॉट मेहंदी डिजाइन और गोल टिक्की डिजाइन भी आपकी मेहंदी को सुंदर बनाएंगी। आप कैरी की अलग-अलग डिजाइंस बनाकर भी अपने हाथों की मेहंदी को पूरा कर सकती हैं। अगर आप इस तरह की मेहंदी डिजाइंस तलाश रही हैं तो आप ऊपर दिखाई गई तस्वीर पर एक नजर जरूर डालें।

सिंगल बेल और मोटी हैवी लुक वाली मेहंदी डिजाइन भी आपके हाथों को अच्छा लुक देगी। इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए भी आप सपोर्टिंग डिजाइंस अपने मनमुताबिक चुन सकती हैं। आप जाल वर्क के साथ भी कैरी मेहंदी डिजाइंस को पूरा कर सकती हैं। इससे आपके हाथ भी भरे-भरे नजर आएंगे। आप उंगलियों पर भी कैरी की डिजाइंस बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बैक हैंड पर लगवाएं ये मेहंदी डिजाइंस, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

अगर आपको महीन मेहंदी डिजाइंस पसंद हैं, तो आप ऊपर तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन को भी हाथों पर लगवा सकती हैं। इसमें आपको कैरी के साथ-साथ अन्य डिजाइंस का मिश्रण भी दिख जाएगा। आप हाथों पर जाल वर्क, बेल डिजाइन और चेक डिजाइंस के साथ अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं। हाथों को कैरी डिजाइंस से भरने के लिए आप छोटी और बड़ी दोनों तरह की डिजाइंस को अपनी मेहंदी में क्लब कर सकती हैं। अगर आप कैरी की डिजाइंस को अच्छी तरह से नहीं बना पा रही हैं, तो पहले ही पेन की मदद से हाथों पर कैरी का खांका खींच लें और फिर उस पर कीप से मेहंदी लगाएं।

आप अगर खुद से हाथों पर मेहंदी लगा रही हैं और आप मेहंदी लगाने में परफेक्ट नहीं हैं तो आपको ऊपर तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन का चुनाव करना चाहिए। आप जाल वर्क और चेक वर्क मेहंदी डिजाइंस से हाथों की मेहंदी को पूरा कर सकती हैं। लोहड़ी के मौके पर अगर आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगाती हैं, तो हर कोई आपकी तारीफ भी करेगा और आपको हाथ भी खूबसूरत नजर आएंगे।
आपको बता दें कि कैरी मेहंदी डिजाइंस को आप हाथों के फ्रंट और बैक दोनों साइड पर लगा सकती हैं। अगर आप ट्रेडिशनल राजस्थानी मेहंदी लगा रही हैं या फिर मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन बना रही हैं, तो उसमें भी आप कैरी डिजाइंस को क्लब कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।