हर साल ढेरों तीज त्यौहार आते हैं और हर तीज-त्यौहार पर हम महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगावाती हैं। नए वर्ष में भी कई फेस्टिवल आने वाले हैं और इसलिए हम आपको पहले ही बता देना चाहते हैं कि इस वर्ष मेहंदी की कौनी सी डिजाइंस सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन मेहंदी डिजाइंस पर, जिनका ट्रेंड इस वर्ष आपको और हमें देखने को मिलेगा।
फूल मेहंदी डिजाइन
फूल-पत्ती की बेल डिजाइन वाली मेहंदी का ट्रेंड तो हमेशा ही रहता है, मगर अब कैरी और फूल की ब्रॉड डिजाइंस काफी देखने को मिल रही हैं। अधिकतर आपको इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में कमल और गुलाब के फूल देखने को मिलेंगे। फूल मेहंदी की खूबसूरत डिजाइंस आप शादी विवाह के अवसर के साथ-साथ तीज-त्यौहार पर भी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस के साथ-साथ आप बेल, फूल पत्ती और चेक डिजाइंस को क्लब करके इसे और भी सुंदर बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Mehndi Design Trends in 2022 : मेहंदी के इन डिजाइंस को इस वर्ष मिला बेशुमार प्यार, आप भी देखें तस्वीरें
बेल मेहंदी डिजाइन
बेल मेहंदी डिजाइन एक ट्रेडिशनल अंदजा है हाथों पर मेहंदी को उकरने का। यह सरल भी है और खूबसूरत भी। बहुत कम समय में लगने वाली बेल मेहंदी डिजाइंस को आप सिंगल और डबल लेयर में लगा सकती हैं। आजकल इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में अरेबिक डिजाइंस भी बहुत चलन में हैं। साथ ही मारवाड़ी, मंडला और कैरी डिजाइंस की मदद से मेहंदी डिजाइंस आप बेल को पूरा कर सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए सबसे अच्छी है, जो लाइटवेट मेहंदी पसंद करती हैं।
फिगर मेहंदी डिजाइन
फिगर मेहंदी डिजाइन का चलन भी नया नहीं है, मगर इसमें हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। खासतौर पर ब्राइडल मेहंदी डिजइंस में आपको फिगर मेहंदी जरूर देखने को मिलेगी। इसमें दुल्हा-दुल्हन के साथ ही अब इमारतें और इंस्ट्रूमेंट्स भी देखने को मिलेंगे। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में आप चेक, जाल और बूंदी डिजाइन को लगा कर मेहंदी को पूर कर सकती हैं।
जाल मेहंदी डिजाइन
जाल मेहंदी डिजाइन भी इस वर्ष चलन में रहेगी। खसतौर पर अगर आपको मेहंदी से भरे हुए हाथ अच्छे लगते हैं, तो आपके लिए यह मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छ विकल्प है। आप इस मेहंदी डिजाइन को फ्रंट और बैक हैंड पर लगा सकती हैं । इस मेहंदी के साथ आप कैरी, बेल और मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन को क्लब कर सकती हैं।
चेन मेहंदी डिजाइन
चेन मेंहदी डिजाइन भी आपके हाथों को खूबसूरत लुक देती है और यह काफी ट्रेंडी भी नजर आती है। अगर आपको हाथों में बहुत भरी-भरी मेहंदी डिजाइन नहीं लगानी है, तो आपको चेन मेहंदी डिजाइंस का चुनाव करना चाहिए। पहली बात तो यह है कि यह बहुत जल्दी लग जाती हैं और चेन के साथ-साथ आप झूमर बनाकर इसे ट्रेडिशलनल लुक भी दे सकते हैं।
अगर आप भी आने वाले वर्ष में पड़ने वाले तीज -त्यौहारों के लिए मेहंदी की डिजाइंस तलाश रही हैं, तो ऊपर दिखाई गईं डिजाइंस का एक बार चुनाव करके जरूर देखें। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।