simple backhand mehndi designs

बैक हैंड पर लगवाएं ये मेहंदी डिजाइंस, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

हथेली पर ही नहीं बैक हैंड के लिए भी मेहंदी के बेहतरीन डिजाइन्स होते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-12-20, 15:15 IST

भारत में तीज-त्यौहार को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। त्यौहार एक ऐसा मौका होते हैं, जब अच्छे से सजना-संवरना होता है। यह कहा जा सकता है कि बिना मेहंदी लगाएं श्रृंगार पूरा नहीं होता है।

क्या आपको भी मेहंदी लगवाना पसंद है? इसके लिए आप हमेशा नए-नए डिजाइन्स खोजती रहती हैं? आप बैक हैंड पर भी खूबसूरत मेहंदी लगवा सकती हैं। वेडिंग सीजन शुरू हो गया है। शादियों में मेहंदी की डिमांड बढ़ जाती है। अगर आप मेहंदी के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो आपको सिंपल डिजाइन ट्राई करने चाहिए। आज हम आपके लिए बैकहैंड मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप खुद से लगा पाएंगी।

फिंगरटिप मेहंदी डिजाइन

fingertip mehndi designsआजकल केवल उंगलियों पर मेहंदी लगाने का फैशन खूब चल रहा है। आप भी बैक हैंड के लिए यह डिजाइन चुन सकती हैं। फोटो में दिखाया गया यह डिजाइन बेहद सिंपल है। आपको केवल उंगलियों पर टेढ़ी लाइन्स बनानी है। अब इन लाइन्स के ऊपर डॉट्स बनाएं। आप बीच में पत्ती डिजाइन भी बना सकती हैं।

मेहंदी के डिजाइन को यूनीक बनाने के लिए आप सबसे छोटी उंगली पर बेल डिजाइन बनाएं। अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथ भरे-भरे न नजर आएं तो आधी उंगली पर डिजाइन बनाएं।

सिंपल मेहंदी डिजाइन

simple backhand mehndi designs for girlsक्या आप बैकहैंड के लिए मेहंदी डिजाइन पर खास ध्यान नहीं देती हैं? आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आपको मेहंदी डिजाइन में कुछ समझ न आए तो आप टियर ड्रॉप्स, सर्कल और पत्तियों के कॉम्बिनेशन वाला डिजाइन चुन सकती हैं। इन तीनों का कॉम्बिनेशन एक सुदंर पैर्टन बनाता है। इसलिए अगली बार आप जब भी मेहंदी लगवाने जाएं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। (

मॉर्डन मेहंदी डिजाइन

modern mehndi designsअगर आप वही पुराने टाइप के मेहंदी डिजाइन्स से बोर हो गई हैं तो यह मॉर्डन मेहंदी लगवाएं। इस मेहंदी में कलाई पर वी लाइन बनाई है, जिसे गुबंद बनाकर कंप्लीट किया है। इस डिजाइन को बीच की उंगली से जोड़ा गया है। जिसमें फूल और चक्र बनाया गया है। (ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन)

मेहंदी लगाने के लिए टिप्स

मेहंदी लगाना बेहद ही मुश्किल काम है, लेकिन कुछ बेसिक टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से मेहंदी लगा सकती हैं।

  • आप पहले किसी कागज पर डिजाइन बना सकती हैं। इससे आपको प्रैक्टिस हो जाएगी।
  • मोटे मेहंदी डिजाइन्स से ट्राई करें। इन्हें बनाना आसान होता है।
  • क्या आप जानती हैं कि अगर मेहंदी की कीप गलत कट जाए तो पूरा डिजाइन खराब हो सकता है। इसलिए कीप को सही तरीके से काटना बेहद जरूरी है।

कुछ जरूरी बातें जान लें

  • शादीशुदा महिलाओं के लिए मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। मेहंदी सुहागन महिलाओं की निशानी है।
  • मेहंदी का रंग भी बहुत कुछ बताता है। कहा जाता है कि अगर मेहंदी एकदम काली रचे तो जोड़े के बीच प्यार ज्यादा होता है।
  • भारत में मेहंदी लगाना कोई दशकों पुराना रिवाज नहीं है बल्कि वैदिक काल से ही मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है।
  • मेहंदी बॉडी आर्ट का सबसे पुराना रूप है। इसलिए इसे हाथ-पैर पर लगाया जाता है।
  • पहले मेहंदी में कोई खास डिजाइन नहीं होते थे, लेकिन समय के साथ-साथ इसमें बदलाव देखने को मिला। मेहंदी में अब आपको हजारों डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।