बालों में तेल लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

बालों में तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन जरूरी है कि आपको हेयर ऑयलिंग से जुड़ी कुछ बातें पता होनी चाहिए जैसे कितना तेल लगाएं और कब?
Updated:- 2023-04-07, 08:00 IST
important things about hair oiling

आपकी मम्मी और दादी ने आपसे यह जरूर कहा होगा कि बालों में तेल लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हेयर ऑयलिंग करने के कई फायदे होते हैं। बालों में ऑयल लगाने से यह हेल्दी रहते हैं। स्वस्थ बाल यानी हेयरफॉल, डैंड्रफ और दो मुंहे जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

क्या आप जानती हैं कि बालों में तेल लगाने का सही तरीका होता है। आपको पता होना चाहिए कि तेल कब और कैसे लगाना है। साथ ही कितना तेल लगाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बालों में तेल लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं हेयर ऑयलिंग से जुड़ी जरूरी बातें।

कंघी न करें

oiling related mistakes
हेयर ऑयलिंग के बाद स्कैल्प रिलैक्स हो जाता है। ऐसा लगता है सारी थकान मिट गई हो। तेल लगाने के तुरंत बाद बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से हेयर ब्रेकेज होने की संभावना रहती है। बाल जरूरत से ज्यादा टूटने लगते हैं।

अब आप कहेंगी कि तेल लगाने के बाद बाल उलझने लगते हैं, तो इन्हें सुलझाना जरूरी है। इसलिए आपको ऑयलिंग से पहले ही कंघी कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से तेल स्कैल्प और बालों दोनों में अच्छे से लग जाएगा।

इतनी देर तक लगाए रखें तेल

hair oiling mistakes
क्या आप भी इस मिथ को सच मानती हैं कि तेल को ज्यादा देर बालों में लगाने से फायदा होगा? यह एक गलत धारणा है। आधे या एक घंटे तक ही बालों में तेल को लगा रहने दें। अगर आप ज्यादा देर तक तेल लगाए रखेंही को इससे बालों में धूल और गंदगी जम जाएगी, जिससे आपके बाल ज्यादा गंदे हो जाएंगे। हेल्दी बालों के लिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। (हेयर केयर टिप्स)

इसे भी पढ़ें:हेयर ऑयलिंग से नहीं मिलेगा पूरा लाभ, अगर इन चार मिथ्स को मान लेंगी सच


लंबे समय तक मसाज न करें

बालों में तेल लगाते वक्त मसाज की जाती है, ताकि स्कैल्प नरिश हो जाए। आपको यह पता होना चाहिए कि कितनी देर मसाज करनी है। लंबे समय तक मसाज करने से बाल कमजोर हो सकते हैं। यही नहीं, आपके बाल उलझ भी सकते हैं।

उलझे बाल सबसे ज्यादा टूटते हैं। इसलिए आपको 5-8 मिनट से ज्यादा देर तक मसाज नहीं करनी चाहिए। (रोजाना बालों की केयर कैसे करें)

इसे भी पढ़ें:इन चार स्थितियों में हेयर ऑयलिंग करने की ना करें भूल

बालों को बांधें नहीं

सालों से ही मां तेल लगाने के बाद बालों को बांध लेती हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। बालों को बांधने से इन पर असर पड़ता है। इसके कारण बाल आसानी से टूट जाते हैं। इसलिए आपको हेयर ऑयलिंग के बाद पोनीटेल और ब्रेड जैसे हेयर स्टाइल नहीं बनाने चाहिए। इसके बजाय बालों को क्लेचर या क्लिप की मदद से सिक्योर कर लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।