करीना कपूर खान की एक्टिंग तो लोगों को पसंद ही है। लेकिन उनके लुक्स भी हम सभी पसंद करते हैं। पार्टी में जाना हो या किसी फेस्टिवल के लिए रेडी होना हो। हर कोई इनकी तस्वीरों को देखकर ही तैयार होता है। ऐसे ही मेकअप लुक्स को आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा। साथ ही, आप सुंदर दिखाई देंगी। चलिए देखते हैं किस आउटफिट के साथ आप कैसे मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं।
View this post on Instagram
अगर आप किसी फेस्टिवल के लिए सूट स्टाइल कर रही हैं, तो इसके लिए आप करीना कपूर के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने सिंपल मेकअप लुक क्रिएट किया है। इसके लिए उन्होंने आंखों में काजल लगाया। इसके बाद आईशैडो कलर को अप्लाई किया। पतला लाइनर लगाकर लुक को कंप्लीट किया। इसके साथ ही माथे पर छोटी लाल बिंदी लगाई। लिपस्टिक को उन्होंने न्यूड रखा। इस तरीके के लुक को आप भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप सुंदर दिखेंगी।
View this post on Instagram
करीना कपूर खान जब भी मेकअप करती हैं, तो अपनी आंखों को हाइलाइट जरूर करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी आंखों पर चौड़ा काजल लगने के बाद अच्छा लगता है। आप भी चाहें तो अपनी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए काजल को बोल्ड करके लगा सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके लिए आपको आंखों पर जेल या पेंसिल काजल का इस्तेमाल करना है। फिर इसे आंखों के नीचे लगाना है। इसे ज्यादा बोल्ड करने के लिए आप लिक्विड लाइनर भी लगा सकती हैं। इससे भी आंखें अच्छी लगती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: आपके लुक को बोल्ड बना देंगे 5 मिनट में होने वाले ये आई मेकअप
View this post on Instagram
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप हमेशा पार्टी में जाएं तो बोल्ड मेकअप लुक को क्रिएट करें। करीना कपूर खान की तरह सिंपल मेकअप भी कर सकती हैं। इससे आप सुंदर दिखाई देंगी। इसके लिए आपको बेस को सिंपल रखना है। बस लाइनर को बोल्ड करके लगाना है। लिपस्टिक होंठों पर न्यूड अच्छी लगेगी। इस तरह के लुक को आप क्रिएट करें। इससे आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर लगेंगी।
इसे भी पढ़ें: न्यूड या लाइट कलर पैलेट की मदद से करें बोल्ड मेकअप, जानें कैसे?
करीना कपूर खान के लुक्स की चर्चा आज भी लोग करते हैं। इसलिए हर कोई इन्हें सोशल मीडिया पर सर्च करता है। आप भी इनके लुक्स को देखकर पार्टी या फेस्टिवल के लिए तैयार हो सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।