herzindagi
mauve colour makeup looks for night party in hindi

दिखना चाहती हैं नाइट पार्टी में बोल्ड और क्लासी तो मॉव मेकअप लुक है आपके लिए बेस्ट

मेकअप करने से पहले स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी त्वचा के टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है ताकि आप सही तरीके से उसकी देखभाल कर पाए।
Editorial
Updated:- 2023-03-27, 17:26 IST

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करते हैं और इसके लिए हम कई बार इन्टरनेट की सहायता भी लेते हैं। वहीं मॉव कलर आजकल काफी चलन में है।

बता दें कि इसे आउटफिट से लेकर मेकअप तक के लिए काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन बता दें कि इस कलर को आप डे नहीं बल्कि नाइट मेकअप के लिए ही इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कलर ज्यादातर वार्म नहीं कूल टोन का होता है, जो आपको बोल्ड लुक देने में मदद करेगा। तो आइये देखते हैं मॉव कलर के कुछ मेकअप लुक्स, जिसे आप रीक्रिएट कर नाइट पार्टी मेकअप लुक में डाल सकती हैं नई जान।

हाफ स्मोकी आई लुक 

half smokey eye makeup

बोल्ड लुक पाने के लिए स्मोकी आई मेकअप लुक पसंद किया जाता है। वहीं अगर आप अपने लुक को थोड़ा युनिक बनाना चाहती हैं तो फुल स्मोकी आई की जगह पर केवल आउटर कार्नर को स्मोकी लुक दें सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए कूल टोन वाला मॉव कलर चुन सकती हैं। इस तरह के लुक को आप ब्लैक, ग्रे या सिल्वर कलर की आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप ब्लश के लिए ब्राउन टोन वाले पिंक न्यूड कलर को चुन सकती हैं। (बॉलीवुड स्टाइल आईलाइनर लुक)

 इसे भी पढ़ें : चेहरे पर हो रही है खारिश तो रात में करें ये काम

न्यूड मॉव कलर लिप्स 

nude mauve makeup

वहीं अगर आप नो मेकअप लुक को ही नाइट पार्टी लुक के लिए कैरी करना पसंद करती हैं तो आप आंखों के लिए न्यूड ब्राउन कलर का आईशैडो चुनें और उसे ट्रांसपेरेंट वाले बारीक साइज के ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए भी आप लाइट न्यूट्रल टोन के लिप कलर का चुनाव कर सकती हैं। ब्लश के लिए आप पीच कलर का चुनाव करें। साथ ही नेचुरल कलर के हाइलाइटर से आप अपने मेकअप लुक को डिफाइन कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह का मेकअप लुक लगभग हर कलर की आउटफिट के साथ आप ट्राई कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

  इसे भी पढ़ें : क्यों किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को एप्लीकेटर या ब्रश की मदद से ही लगाना चाहिए? जानें

स्मज आई लुक

smudged eye makeup

वहीं अगर आप स्मज आई लुक कैरी करना पसंद करती हैं और विंग आईलाइनर जैसा शार्प लुक पसंद नहीं करती हैं तो इस तरीके से स्मज आई मेकअप कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह के लुक के लिए आप सबसे पहले न्यूड ब्राउन कलर के आईशैडो का इस्तेमाल करें और फिर काजल पेंसिल की मदद से आंखों की वाटरलाइन पर आउटलाइन कर सकती हैं। इसके बाद आप इसे पतले ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से ब्लेंड कर लें। लुक को फाइनल टच देने के लिए आप लिप्स के लिए कूल टोन वाले मॉव कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। (आईलाइनर के नए डिजाइन)

 

अगर आपको मॉव मेकअप लुक करने की आसान टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।