herzindagi
tips to make your kajal smudge free in monsoon

Smudge Free Kajal: चिपचिप भरी गर्मी में फैल जाता है आंखों में लगा काजल? इन टिप्स को करें फॉलो

मेकअप करने के लिए आपको सही तकनीक को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप इन्टरनेट की सहायता ले सकती हैं और नए-नए मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-10, 17:05 IST

अब चाहे किसी पार्टी में जाना हो या रोजाना ऑफिस, मेकअप तो हम रोजाना ही करते हैं। वहीं रोजाना की बात करें तो हैवी मेकअप हम चाहे न करें लेकिन हल्का-फुल्का मेकअप तो करना बनता ही है। हल्के-फुल्के मेकअप में काजल और लिपस्टिक को लगाना हम ज्यादातर पसंद करते हैं। 

अक्सर आंखों में लगा काजल फैल जाता है और आपके लुक को बिगाड़ देता है। कई बार तो हम इसी कारण भी काजल नहीं लगाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसे फॉलो कर आप आसानी से आंखों में लगे काजल को फैलने से बचा सकती हैं और अपने मेकअप लुक में चार चांद लगा सकती हैं। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़ी कुछ और भी काम आने वाली टिप्स।

कंसीलर और पाउडर से कैसे सेट करें काजल?

makeup concealor

  • आंखों में लगा काजल फ्रेश नजर आए और फैले नहीं। इसके लिए आप काजल लगाने से पहले अपनी ऊँगली की टिप पर थोड़ा स कंसीलर और लूज पाउडर को लें।
  • इसके बाद आप दोनों को मिक्स करके आंखों के नीचले हिस्से पर लगा लें।
  • दोनों को मिक्स करके लगाने के बाद आप ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इसे ब्लेंड कर लें।
  • ब्लेंड करने के लिए आप हल्के हाथों के दबाव का इस्तेमाल करें।
  • इसके बाद आप इसे लूज पाउडर की मदद से सेट कर लें।
  • सेट करने के बाद आप आंखों की वॉटर लाइन पर आसानी से काजल लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Eye Makeup Tips : जानें क्या होती है मेकअप में टाइट लाइनिंग और इसे करने का तरीका

किस तरह का चुनें बेस्ट काजल? 

kajal pencil

आंखों में लगे काजल को फैलने से बचाने के लिए आप सबसे पतली टिप वाले काजल पेन या पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि काजल या कोई भी मेकअप प्रोडक्ट आप लोकल ब्रांड का न खरीदें बल्कि किसी अच्छी ब्रांड वाले प्रोडक्ट को ही चुनें।

इसे भी पढ़ें : ये आसान आई मेकअप लुक्स आपको देंगे कूल समर वाइब्स

यह विडियो भी देखें

आंखों को कैसे दे फ्लॉलेस काजल लुक?

eye makeup clean

वहीं काजल लगाते समय कई बार आईलैश पर प्रोडक्ट लग जाता है, जो बाद में पलके झपकाते समय आंखों में लगे काजल को बाहर की ओर फैला देता है। बता दें कि इससे बचने के लिए आप काजल लगाते ही टिश्यू या कॉटन पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी आंखें काजल लगाने के बाद बेहद खूबसूरत नजर आएगी।

 

अगर आपको ये मेकअप टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।