मेकअप करना हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके लिए आपको ऑनलाइन काफी मेकअप वीडियोज आसानी से मिल जाएंगी। बदलते ब्यूटी ट्रेंड में आजकल न्यूड कलर पैलेट को काफी पसंद किया जा रहा है। सटल लुक पाने के लिए आपको न्यूड कलर में काफी लुक्स आसानी से मिल जाएंगे।
आजकल न्यूड कलर पैलेट की मदद से बोल्ड मेकअप लुक्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे मेकअप लुक्स जिन्हें आप न्यूड कलर पैलेट का इस्तेमाल करके आसानी से क्रिएट कर पाएंगी। साथ ही बताएंगे मेकअप करने के कुछ आसान टिप्स।
View this post on Instagram
न्यूड कलर लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो इस तरह के लुक के साथ आप आंखों के लिए न्यूड कलर्स में ही थोड़े डार्क कलर का चुनाव करें। ऐसा करने से आपको एक ही पैलेट का इस्तेमाल कर बोल्ड लुक आसानी से मिल जाएगा। आप चाहे तो आई मेकअप के लिए बारीक ग्लिटर्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाने से पहले आप मिलते-जुलते कलर का लिप लाइनर लगाकर होंठों को परफेक्ट शेप दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आई मेकअप के लिए इस्तेमाल करें टिंटेड प्राइमर, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
View this post on Instagram
न्यूड कलर या सटल आई मेकअप लुक क्रिएट कर रही हैं तो आप अपनी स्किन से थोड़े डार्क टोन के न्यूड शेड के लिप कलर को चुन सकती हैं। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप आंखों में काजल पेंसिल की मदद से कोहल आई लुक क्रिएट कर सकती हैं। कोहल आई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए आप स्मजर ब्रश का इस्तेमाल करें।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
वहीं बोल्ड आई मेकअप की बात करें तो स्मोकी आई मेकअप के साथ लिप्स के लिए लाइट और न्यूड कलर लिपस्टिक को लगाना पसंद करती हैं। इस तरह का लुक देखने में काफी एलिगेंट नजर आता है। वहीं ऐसा बोल्ड मेकअप लुक अक्सर रात की पार्टी के लिए ही चुना जाता है। आप चाहे तो सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप लुक के लिए न्यूड या लाइट ब्राउन कलर से आई मेकअप करके लिप्स के लिए भी न्यूट्रल कलर की लिपस्टिक को चुन सकती हैं।
अगर आपको साड़ी लुक को खास बनाने के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी के डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।