मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और मेकअप लुक में आई मेकअप का रोल बहुत अहम होता है। वहीं आजकल कई तरह के आई मेकअप आपको सोशल मीडिया पर नजर आ जाएंगे और इन सब में से बोल्ड लुक देने वाले मेकअप काफी चलन में है। साथ ही इस तरह के बोल्ड मेकअप अक्सर रात की पार्टी में ही पसंद किए जाते हैं।
कई बार हम अपने लुक को बोल्ड बनाने के चक्कर में सही आई मेकअप नहीं कर पाते हैं और इसी कारण हमारा लुक खूबसूरत नजर नहीं आता। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे बोल्ड आई मेकअप लुक्स, जिसे आप किसी भी फंक्शन या पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन मेकअप लुक्स से जुड़े टिप्स।
View this post on Instagram
आजकल कई तरह के आई मेकअप लुक्स इन्टरनेट के जरिये वायरल हो जाते हैं। वहीं आजकल इस तरह के कैट आई स्टाइल में आंखों के नीचे की वॉटर लाइन पर कलरफुल काजल का इस्तेमाल किया जाता है और ऊपर लिड एरिया पर न्यूड या न्यूट्रल कलर के आई शैडो की मदद से आई लुक को कम्प्लीट किया जाता है। ज्यादातर इस तरह का आई लुक ड्रेस के कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से चुना जाता है। साथ ही अगर आपकी आंखें गोल हैं और आप उन्हें बादाम जैसी शेप देना चाहती हैं तो इस तरह का आई मेकअप चुन सकती हैं। लिप्स के लिए आप पिंक न्यूड कलर को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : जानें क्या होती है मेकअप में टाइट लाइनिंग और इसे करने का तरीका
इस तरह का बोल्ड लुक खासकर कॉकटेल पार्टी के लिए आप चुन सकती हैं। बता दें कि इस तरह का आई मेकअप करने के लिए आप आंखों के लिड एरिया में न्यूट्रल ब्राउन कलर को लगायें। इसके बाद आप ब्लेंडिंग ब्रश की मदद लेकर अच्छी तरह से इसे ब्लेंड करें। इसके बाद आप काजल पेंसिल की मदद से आई लाइनर और वॉटर लाइन पर काजल लगाएं। साथ ही इसे हल्के हाथों के दबाव से ब्लेंड करें। अब आप गोल्डन कलर के ग्लिटर को ग्लू की मदद से लगायें। ग्लिटर लगाने के लिए आप अपनी उंगलियों की टिप का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : ब्लश लग गया है जरूरत से ज्यादा तो इन टिप्स को करें फॉलो
स्मोकी आई मेकअप तो बेहद बोल्ड लुक देता ही है, लेकिन अगर आप कोई युनिक कलर के मेकअप को ट्राई करना चाहती हैं तो आप मैट ग्रे कलर के आई मेकअप को स्मोकी लुक के लिए चुन सकती हैं। वहीं इस तरह के लुक में आप लिप्स के लिए डीप ब्राउन कलर को चुनें। यह बेहद कूल टोन का मेकअप है तो आप सभी कलर्स का चुनाव अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखकर ही करें। इसके आलावा आप शार्प लुक देने के लिए ब्रोंजर की जगह कंटूरिंग कर सकती हैं।
अगर आपको ये मेकअप टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।