Kajari Teej Mehndi Designs For Ladies: कजरी तीज पर लगाएं ये आसान और खूबसूरत बैकहैंड मेहंदी डिजाइन, देखें तस्वीरें

Kajari Teej Easy Mehndi Designs: मेहंदी लगाने से पहले जरूरी है कि आप हाथों के लिए डिजाइन को सिलेक्ट करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको जानकारी रहेगी की कौन सा डिजाइन आपके हाथों में अच्छा लगेगा।
back hand mehndi designs for ladies

फिंगर बैकहैंड मेहंदी डिजाइन (Finger Backhand Mehndi Designs)

आप कजरी तीज के मौके पर अपने हाथों के बैक पर इस फोटो में नजर आने वाले डिजाइन वाली मेहंदी को लगा सकती हैं। इसमें फिंगर पर फ्लावर और बेल डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इससे उंगलियां भरी-भरी नजर आएंगी। इसके बाद आपको ज्यादा हैवी डिजाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह के सिंपल डिजाइन वाली मेहंदी को आप इस त्योहार पर लगा सकती हैं।

3 - 2025-08-11T144403.750

सिंपल बेल बैकहैंड मेहंदी डिजाइन (Simple Back hand Mehndi Designs)

आप कजरी तीज पर जल्दी में मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप सिंपल बेल बैकहैंड मेहंदी को लगा सकते हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइंस से हाथ काफी सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, इसे लगाने के बाद आपको आपको फिंगर पर भी सिंपल पत्तियों के बेल का डिजाइन बनाना है। इससे आपकी मेहंदी डिजाइंस आसानी से लगा सकते हैं।

2 - 2025-08-11T144406.833

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन (Gol Tikki Mehndi Designs)

Gol Tikki Backhand Mehndi Designs

आप अपने हाथों में अगल सिंपल डिजाइन को अलग तरीके से क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप गोल टिक्की वाले बैक मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को सुंदर बनाने के लिए आप गोल टिक्की का डिजाइन बनाएं। इसके आसपास लाइन खींचकर इसे कंप्लीट करें। फिर इसे लटकन से सजाएं। उंगलियों पर जाल वाले डिजाइन को क्रिएट करें। इससे आपके हाथ और भी सुंदर दिखाई देंगे। साथ ही, इस तरह के डिजाइन को बनवाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पत्तियों के डिजाइन वाली बैक हैंड मेहंदी (Simple Backhand Mehndi Designs)

Simple Backhand Mehndi Designs

आप अपने हाथ के आगे वाले हिस्से में अलग-अलग डिजाइन को क्रिएट करवाते हैं। इस बार हाथ के आगे वाले हिस्से में मेहंदी लगाएं। इसमें आप इस तरह के पत्तियों वाली मेहंदी के डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें लाइन खींचकर उसपर पत्तियों के डिजाइन को बनाया गया है। इसके आसपास सिंपल प्लेन लटकन को बनाया गया है। इस तरह के डिजाइन से हाथ भरा-भरा दिख रहा है। इस तरह के डिजाइन भी आप 15 मिनट में घर पर बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mehndi Designs: बैकहैंड पर लगाएं ये खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन

फ्लावर बेल बैक मेहंदी डिजाइन (Back Hand Bel Mehndi designs)

Back Hand Bel Mehndi designs

कजरी तीज के मौके पर आप फ्लावर बेल बैक मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप बड़े डिजाइन वाले गुलाब बेल मेहंदी को डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप अपने हाथ के हिसाब से गुलाब के फूल के डिजाइन को क्रिएट करवाएं। फिर उसके आसपास पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करें। जब यह डिजाइन बन जाएं तो इसमें शेड करें। इस तरह के डिजाइन को बनाने से आपके हाथ पहले से ज्यादा सुंदर दिखाई देंगे।

अरेबिक बैक हैंड मेहंदी डिजाइन (Arabic Back Hand Mehndi Designs)

Arabic Back Hand Mehndi Designs

आप अपने हाथों में फोटो में नजर आने वाली बैक हैंड मेहंदी को लगा सकती हैं। इसमें अरेबिक डिजाइन में मेहंदी लगाई गई है, जिसमें नीचे की तरफ क्राउन डिजाइन क्रिएट किया गया है। फिर जाल डिजाइन बनाया गया है। आसपास इसमें फ्लावर डिजाइन को क्रिएट किया गया है। उंगली के लिए जाल डिजाइन को बनाया है। इससे हाथ अलग नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बैकहैंड पर लगाएं बेल मेहंदी के ये डिजाइंस

इस बार हाथ के पीछे इन मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करें। इससे आपके हाथ सुंदर दिखाई देंगे। इस तरह के डिजाइन आप चाहें तो घर पर भी बना सकती हैं या बाजार में जाकर भी लगा सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ hijabi Girl

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP