बैक हैंड के लिए मेहंदी के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

हमारे देश में मेहंदी लगाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार किया जाता है। वहीं हर तीज-त्यौहार के लिए मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाया जाता है और इसे लगाने काफी शुभ भी माना जाता है। वहीं इसके कई डिजाइन आपने देखे ही होंगे, लेकिन कई बार हम फ्रंट हैण्ड के लिए तो मेहंदी का खूबसूरत सा डिजाइन बना लेते हैं और बैक हैण्ड के लिए कंफ्यूज हो जाते हैं।
इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं बैक हैण्ड के लिए मेहंदी के लेटेस्ट और आसान डिजाइंस जिसे आप खुद थोड़ी-सा अभ्यास करने पर आसानी से बना पाएंगी।
मेहंदी डिजाइन 1

मेहंदी का मिनिमल डिजाइन बनाना पसंद करती हैं तो इस तरह से केवल एक उंगली पर आप बेल डिजाइन में बैक हैण्ड पर मेहंदी लगा सकती हैं। वहीं इस तरह के डिजाइन को बनाते समय अपनी हाथों की उंगलियों के आकार के हिसाब से ही मेहंदी का डिजाइन बड़ा या छोटा बनाएं। इस तरह का डिजाइन आप एक से ज्यादा उंगली पर भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस
मेहंदी डिजाइन 2

आजकल कट-आउट डिजाइन काफी चलन में है और इसमें आपको कई तरह के पैटर्न वर्क आसानी से मिल जाएंगे। इसमें आप मंडाला आर्ट डिजाइन बना सकती हैं या चाहे तो हाथों के के बैक साइड पर बेल बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 3

अगर आप गोल मेहंदी लगाकर बोर हो गई हैं तो अलग-अलग शेप में भी आप मेहंदी का डिजाइन बना सकती हैं। वहीं आकार देने के बाद आप अंदर की तरफ जाल भी बना सकती हैं और जाल को आकर्षक लुक देने के लिए आप डॉट-डॉट मेहंदी लगा सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 4

भरे हाथों वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो आप इस तरह का गोल डिजाइन बनाकर उंगलियों पर अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन बना सकती हैं। वहीं आप चाहे तो हाथों की कलाई पर भी ब्रेसलेट या कंगन की तरह बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस
मेहंदी डिजाइन 5

वहीं जाल मेहंदी डिजाइन हमेशा पसंद किया जाता है और मात्र 5 मिनट में आप इस तरह का डिजाइन बना सकती हैं। आप चाहे तो हाथों के आकार के अनुसार जाल को कस्टमाइज कर बेल कीई तरह भी लगा सकती हैं। बॉर्डर बनाने के लिए आप फूल-पत्ती डिजाइन को चुनें।
अगर आपको छोटे हाथों मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।