Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

जाह्नवी कपूर की तरह ग्लोइंग स्किन चाहिए तो लगाएं शहद और मलाई का फेस मास्क

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जैसी कोमल और बेदाग स्किन के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-06-28, 18:54 IST
Janhvi Kapoor Beauty Secrets b

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मां श्रीदेवी के द्वारा बताए गए घरेलू उपाय का इस्तेमाल करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि वह त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल नहीं बल्कि नेचुरल चीजों का उपयोग करती हैं। अगर आप भी जाह्नवी कपूर की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आइए जानते हैं उनके होममेड फेस मास्क के बारे में और उसे बनाने का सही तरीका।

डेड स्किन के लिए दही और शहद का फेस मास्क

janhvi kapoor face pack for Glowing skin in

दही और शहद का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि सदियों से होता आया है। प्राचीन समय में महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल करती थी। आज भी ग्लोइंग स्किन के लिए यह प्राचीन उपाय असरदार है। इसी वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी ग्लोइंग स्किन के लिए शहद और दही का फेस मास्क यूज करती हैं।

फेस मास्क बनाने का तरीका

सामग्री

  • एक चम्मच दही
  • एक चम्मच शहद
  • कोई भी फल (जिसका सीजन हो)

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल लें
  • अब इस बाउल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिला लें।
  • जब मिश्रण अच्छे से मिक्स हो जाएं तो आप इस पेस्ट में कोई भी फल मिला सकते हैं।
  • उदाहरण के लिए आप दही और शहद में पपीता का मैश मिलाएं।
  • अब इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से चेहरे की एक मिनट तक मसाज करें (चेहरे पर शहद लगाने के फायदे)
  • 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

नोट- इस फेस मास्क को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ेंःशहद से लेकर एलोवेरा तक, 2020 में ग्‍लोइंग स्किन के लिए महिलाओं ने अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे

एलोवेरा और शहद फेशियल क्लींजर

त्वचा को डीप नरिश करने के लिए फेशियल क्लींजर बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर यह क्लींजर होममेड हो तो यह त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। बता दें कि घर पर फेशियल क्लींजर बनाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है।

सामग्री

  • आधा कप एलोवेरा जेल
  • एक चम्मच शहद
  • ऑलिव ऑयल

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल लें।
  • अब इस बाउल में एलोवेरा जेल लें।
  • इस जेल में एक चम्मच शहद डाल लें।
  • अब एलोवेरा और शहद को अच्छे से मिक्स कर लें। (स्किन केयर टिप्स)
  • इसके बाद इस मिश्रण में ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • लीजिए आपका फेस क्लींजर तैयार है।

इसे जरूर पढ़ेंःमलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

फेस क्लींजर लगाने का तरीका

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट को लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। अगर आप गलत तरीके से ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करेंगी तो यह त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं फेस क्लींजर को यूज करने का तरीका।

  • सबसे पहले अपना चेहरा धो लें।
  • अब चेहरे पर होममेड क्लींजर लगाएं।
  • हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
  • मसाज करने के बाद एक मिनट के लिए इसे चेहरे पर छोड़ दें।
  • अब कॉटन की मदद से फेस क्लींजर को साफ कर लें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

नोट- हफ्ते में इस क्लींजर का उपयोग 2 से 3 बार करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।