महंगे Face Wash से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से साफ करें चेहरा; आएगा Glass Glow

गर्मियों का मौसम त्वचा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। तेज धूप, गर्मी और नमी के कारण त्वचा अपनी नमी खो देती है, ऑयली हो जाती है और कई बार जलन व रेडनेस की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में त्वचा को फ्रेश और हेल्दी बनाए रखने के लिए महिलाएं अक्सर महंगे फेस वॉश और केमिकल युक्त साबुन का सहारा लेती हैं, जो कुछ समय के लिए तो असर दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय में त्वचा को ड्राई और डैमेज भी कर सकते हैं।
अगर आप एक सस्ता, नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रही हैं, तो गुलाब जल को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। दिल्ली के Elantis Healthcare की डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉक्टर चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, गुलाब जल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट, शांत और सुरक्षित रखते हैं। यह एक ऐसा नेचुरल उपाय है, जिसका इस्तेमाल सदियों से बेदाग त्वचा के लिए किया जाता रहा है। आइए गुलाब जल से त्वचा को साफ करने के फायदों और तरीके के बारे में जानते हैं।

त्वचा को रखता है हाइड्रेट और फ्रेश
गुलाब जल त्वचा की नमी को बनाए रखता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है। गर्मियों में तेज धूप और गर्मी के कारण त्वचा ड्राई हो जाती है। दिनभर चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करने से त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है।
जलन और सनबर्न में राहत
गुलाब जल में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन और सनबर्न को शांत करते हैं। अगर धूप के कारण रेडनेस, सूजन या जलन हो रही है, तो गुलाब जल लगाने से तुरंत राहत मिलती है। यह त्वचा को ठंडक देता है और हीट के कारण होने वाली इरिटेशन को कम करता है।
नेचुरल टोनर की तरह करता है काम
गुलाब जल नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। यह पोर्स को टाइट करता है और स्किन में ऑयल प्रोडक्शन को बैलेंस करता है। साथ ही यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी हटाकर साफ और तरोताजा बनाता है। यह ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद है।
पहुंचाता है ठंडक
गुलाब जल की सबसे खास बात इसका कूलिंग इफेक्ट है। इसे चेहरे पर स्प्रे करने से तुरंत ताजगी महसूस होती है, खासकर गर्मियों के दिनों में। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी से राहत देता है।
पिंपल्स को करता है कम
गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ रखते हैं और पिंपल्स व ब्रेकआउट्स को कम करते हैं। गर्मियों में पसीना और नमी के कारण एक्ने की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में गुलाब जल स्किन को क्लीन रखकर इन समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

गुलाब जल का कैसे करें इस्तेमाल?
- चेहरे को साफ करके मेकअप और गंदगी हटाएं।
- इसके बाद गुलाब जल को सीधे चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन की मदद से हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
यह भी पढ़ें- Face Wash से नहीं, 2 रुपये की इस चीज से धोएं चेहरा; आएगा गजब का ग्लो
यह भी पढ़ें- महंगे साबुन से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से रोज धोएं चेहरा; आएगा गजब का निखार
आप एक्स्ट्रा पोषण के लिए गुलाब जल में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें या एलोवेरा जेल मिलाकर रात में सोने से पहले भी लगा सकती हैं। गुलाब जल से चेहरा साफ करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर किसी की त्वचा चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिकिया करती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
- क्या रोज गुलाब जल से चेहरा साफ करना सही है?
- रोज गुलाब जल से चेहरा साफ करना सुरक्षित और फायदेमंद है। यह त्वचा को हाइड्रेट, फ्रेश और साफ रखने में मदद करता है।
- गुलाब जल से चेहरा धोने का सही तरीका क्या है?
- पहले चेहरे से मेकअप और गंदगी साफ करें, फिर गुलाब जल को स्प्रे करें या कॉटन से हल्के हाथों से लगाएं। इसे धोने की जरूरत नहीं होती।
- गुलाब जल लगाने का सही तरीका क्या है?
- चेहरा साफ करने के बाद गुलाब जल को स्प्रे करें या कॉटन से हल्के हाथों से लगाएं। इसे दिन में 2-3 बार भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- क्या गुलाब जल सनबर्न में राहत देता है?
- इसके कूलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सनबर्न और जलन को शांत करने में मदद करते हैं।
- क्या गुलाब जल पिंपल्स को कम करता है?
- गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ रखते हैं और पिंपल्स को कम करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।