Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:53 PM IST

गर्मियों में मुरझा गया है चेहरा? पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए इन 3 तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल

तेज गर्मी में हमारा चेहरा अपनी चमक खो देता है और बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में कई घरेलू चीजें चेहरे पर निखार लाने में मदद कर सकती हैं। गुलाब जल का गर्मियों में इस्तेमाल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इन 3 तरीकों से गुलाबजल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करेंगी, तो आपको शीशे सी चमकती त्वचा मिल सकती है।
Updated:- 2026-05-03, 19:12 IST
rose water for oily skin

गर्मियों में स्किन का ख्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इस मौसम में तेज धूप, उमस और पसीने की वजह से नेचुरल ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और इसके चलते स्किन चिपचिपी नजर आने लगती है। गर्मियों में चेहरे का डल, बेजना और चिपचिपा नजर आना काफी आम है और ऐसा लगता है मानो हमारा नेचुरल ग्लो कहीं खो सा गया है। ऐसे में नेचुरल ग्लो पाने के लिए कई बार लड़कियां महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे बेहतर है कि आप घरेलू और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। गुलाब जल एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा है। गर्मियों में कई तरीकों से इसका स्किन केयर में इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही 3 तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

गुलाब जल फेस मिस्ट का करें इस्तेमाल

rose water in summer

  • गर्मियों में ऑयर रिलीज होने के कारण स्किन पर पिंपल्स हो जाते हैं और स्किन चिपचिपी हो जाती है।
  • तेज धूप और पसीने की वजह से स्किन पर टैनिंग भी होने लगती है। ऐसे में आप गुलाब जल को एक स्प्रे बोतल में भरकर फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • आप दिन में 2-3 बार चेहरे पर इसे स्प्रे करें ताकि स्किन को ठंडक मिले और स्किन हाइड्रेट रहे।
  • गुलाब जल का इस तरह इस्तेमाल करने से पोर्स भी टाइट होते हैं और इससे चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है।

क्लींजर और टोनर के तौर पर करें गुलाब जल का इस्तेमाल

  • गर्मियों में गुलाब जल हमारे चेहरे के लिए नेचुरल क्लींजर और टोनर के तौर पर काम करता है। इससे स्किन को ठंडक भी मिलती है। आप कॉटन में गुलाब जल लगाएं और इससे चेहरे को साफ करें।
  • इससे चेहरे पर जमी गंदगी, पसीना, धूल-मिट्टी और अतिरिक्त ऑयल हट जाता है। ऐसे में स्किन नेचुरली क्लीन हो जाती है।
  • आप इसका इस्तेमाल टोनर के तौर पर भी कर सकती है। इससे पोर्स टाइट होते हैं, एक्ने और दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। इससे स्किन का पीएच बैलेंस बना रहता है। आप इसे आप नाइट स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनेगी।

यह भी पढ़ें- DIY Face Pack: गर्मियों में चेहरे को ठंडक देगा ये देसी फेस पैक, मिल सकता है कुदरती निखार

फेस पैक में करें गुलाब जल का इस्तेमाल

rose water beneits

  • गर्मियों में पार्लर जैसे ग्लो और हाइड्रेटिंग फेस के लिए आप गुलाब जल फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर या बेसन में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन डीप क्लीन होती है, चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल हटता है और नेचुरल ग्लो आता है।

 

यह भी पढ़ें- गर्मी में सिर्फ 10 मिनट में पाएं इंस्टेंट ग्लो, घर पर बनाएं Rose Water Face Mask

 


नोट- यूं तो गुलाबजल और यहां बताई गई बाकी सभी चीजें स्किन के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन सभी की त्वचा अलग तरह की होती है और किसी भी सामग्री का आपकी स्किन पर अलग प्रभाव हो सकता है। ऐसे में यहां बताई गई किसी भी चीज का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट से सलाह लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।