जानें चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से क्या होता है

चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से एक्ने की समस्या कम हो सकती है। साथ ही ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

Hema Pant
  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-05-25, 17:43 IST
is almond oil good for skin

क्या आपने कभी अपने मां-पिता को चेहरे पर तेल लगाते हुए देखा है? आपको लगता होगा कि भला चेहरे पर ऑयल का इस्तेमाल कौन करता है? नारियल से लेकर बादाम का तेल, त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से सन डैमेज, स्ट्रेच मार्क्स स्किन टोन इंप्रूव होती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्या चेहरे के लिए बादाम का तेल सही होता है? साथ ही इसके उपयोग से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं।

क्या बादाम का तेल चेहरे पर लगाया जा सकता है?

can we use almond oil on faceआप अपने चेहरे पर बादाम का तेल लगा सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको पहले पैच टेस्ट करना चाहिए। ऐसा करने से यह पता चल जाएगा कि यह तेल आपकी स्किन पर कैसे रिएक्ट करेगा।

कैसे करें तेल का इस्तेमाल?

  • चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से पहले त्वचा को अच्छे से साफ कर लें।
  • ऐसा करने से स्किन पर मौजूद गंदगी साफ हो जाएगी और तेल अच्छे से त्वचा में अब्जॉर्ब हो जाएगा।
  • अब तेल में कॉटन पैड या रूई भिगो लें। अब रूई की मदद से तेल को पूरे चेहरे पर लगा लें।
  • आप चाहें तो रात भर भी चेहरे पर बादाम का तेल लगाकर सो सकती हैं।

बादाम का तेल लगाने के फायदे

is almond oil good for puffy eyesक्या जब आप सुबह सो कर उठती हैं तो आपकी भी आंखें सूजी रहती हैं? इसका कारण थकान से लेकर तनाव हो सकता है।आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बादाम के तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। आंखों के नीचे थोड़ा सा तेल लगाएं और कुछ देर रब करें। रोजाना इस तरह से तेल का इस्तेमाल करने से पफी आइज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा

इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips: त्‍वचा को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है 'बादाम का तेल'

दाग-धब्बे हो सकते हैं कम

पिंपल के निशान और चेहरे की सही तरीके से देखभाल ना करने की वजह से कई बार त्वचा पर धब्बे पड़ जाते हैं। इन मार्क्स को हटाने के लिए आपको किसी महंगी स्कार रिमूवल क्रीम की जरूरत नहीं है। आप इन दाग को हल्का करने के लिए बादाम का तेल चेहरे पर लगा सकती हैं। इस तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो डाक स्पॉट्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें:बादाम का तेल दिखाएगा कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल

झुर्रियां हो सकती हैं कम

is almond oil good for wrinklesबढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए एंटी-रिंकल क्रीम के बजाय तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से झुर्रियों की समस्या कम हो जाती है। चेहरे पर इस तेल से मसाज करें। ऐसा करने से तेल त्वचा में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाएगा। कुछ देर बाद फेस वॉश कर लें।

ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद

ड्राई स्किन के लिए बाजार में तरह-तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं। त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप त्वचा पर बादाम के तेल का उपयोग कर सकती हैं। यह तेल ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। आप इस तेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit:freepik

Disclaimer