herzindagi
multani mitti for hair straightening in hindi

बालों को स्ट्रेट करने में मदद कर सकती है मुल्तानी मिट्टी, जानें कैसे

अगर आप अपने बालों को नेचुरली स्ट्रेट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-12-16, 15:12 IST

आज के समय में तनाव से लेकर प्रदूषण तक कई चीजें बालों को डैमेज करती हैं। ऐसे में अगर बालों को स्ट्रेट करने के लिए अगर केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाए तो इससे बालों की समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है। ऐसे में आप बालों की देखभाल करने और उन्हें नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए मुल्तानी मिट्टी की मदद ले सकती है।

मुल्तानी मिट्टी में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो ना केवल अतिरिक्त ऑयल और प्रदूषकों को अवशोषित करने में मदद करते हैं। बल्कि इससे आपको नेचुरली स्ट्रेट हेयर मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मुल्तानी मिट्टी से बालों को स्ट्रेट करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

मुल्तानी मिट्टी के हेयर बेनिफिट्स

जब मुल्तानी मिट्टी को बालों में अप्लाई किया जाता है तो इससे ना केवल बाल स्ट्रेट होते हैं, बल्कि अन्य भी कई लाभ मिलते हैं। मसलन-

  • मुल्तानी मिट्टी के डीप कंडीशन गुण बालों को नरिश्ड करते हैं। मुल्तानी मिट्टी ना केवल स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को बरकरार करती है, बल्कि इससे इंटेंस हाइड्रेशन मिलता है।
  • मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में मददगार है। जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।
  • मुल्तानी मिट्टी के उपयोग से बालों के झड़ने की समस्या को भी कम किया जा सकता है।
  • मुल्तानी मिट्टी बालों को रिपेयर करने में मदद करती है। आप इससे हेयर डैमेज को रिवर्स करने के साथ-साथ उन्हें सीधा करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी खनिजों से भरपूर होने के कारण न केवल आपके स्कैल्प को अच्छी तरह से साफ करने में सहायता करती है बल्कि यह रूसी से बचाने में भी मददगार है।

मुल्तानी मिट्टी और अंडे से करें हेयर स्ट्रेटनिंग

hair straightening with multani mitti and eggs

मुल्तानी मिट्टी का एक सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपके बालों को स्ट्रेट करने में मददगार है। आप अंडे के साथ मुल्तानी मिट्टी को अप्लाई करके बालों को आसानी से सीधा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-बालों को घर पर नेचुरल तरीके से स्ट्रेट करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

आवश्यक सामग्री

मिश्रण बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले आप इस पेस्ट को तैयार करने के लिए एक बाउल में एक कप मुल्तानी मिट्टी में दो या तीन अंडे का सफेद भाग डालें।
  • अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब आप इस मास्क को अपने बालों की लेंथ पर लगाएं।
  • करीबन 10 मिनट बाद इस हेयर मास्क(ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क)को गुनगुने पानी से धो लें।
  • अंत में आप, चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को कॉम्ब करें।

यह विडियो भी देखें

मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे से करें हेयर स्ट्रेटनिंग

hair straightening withmultani mitti and rice flour

मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे को अगर एग व्हाइट के साथ मिक्स किया जाए तो यह एक नेचुरल हेयर स्ट्रेटनर के रूप में काम करता है। चावल का आटा प्राकृतिक क्लींजर के रूप में भी मदद करता है जबकि अंडे का सफेद हिस्सा नेचुरल कंडीशनर के रूप में काम करता है।

आवश्यक सामग्री

  • एक कप मुल्तानी मिट्टी
  • 5 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 2 अंडे का सफेद भाग

इसे भी पढ़ें-बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए ये 2 घरेलू उपाय आएंगे काम

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले एक कप मुल्तानी मिट्टी में 5 बड़े चम्मच चावल का आटा मिलाएं।
  • अब आप इसमें लगभग 2 अंडों का सफेद भाग फेंटें और एक स्मूद पेस्ट बनाएं।
  • आप इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। इसे लगभग 5 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद आप एक चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करके अपने बालों को सीधा कर लें।
  • पैक को और 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धीरे से इसे धो लें।
  • आप सप्ताह में एक बार इसे लगा सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।