herzindagi
tips to wash hair after applying mehndi

मेहंदी लगाने के बाद बाल नहीं होंगे ड्राई, इन चीजों से करें वॉश

बालों में मेहंदी लगाने से कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, ठंड में बालों में मेहंदी न लगाएं। 
Editorial
Updated:- 2022-11-30, 19:42 IST

मेहंदी का इस्तेमाल हाथों को रचने और बालों को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है। बालों में मेहंदी लगाने का चलन काफी पुराना है। इससे सफेद बाल नहीं दिखते हैं। साथ ही बालों में शाइन आ जाती है। क्या आपने कभी अपने बालों में मेहंदी लगाई है? इसे लगाने के बाद बाल ड्राई हो जाते हैं? यह बेहद आम समस्या है।

मैं भी अपने बालों में मेहंदी लगाती हूं। मेहंदी लगाने के बाद बालों का रूखापन बढ़ जाता है। मैनें इस परेशानी को कम करने के लिए महंगे कंडीशनर का उपयोग किया, लेकिन बालों की दशा में कोई बदलाव नहीं आया। ऐसे में मैनें अपनी मम्मी द्वारा बताए गए घरेलू नुस्खे अपनाए, जिसके बाद मेरे बाल मेहंदी लगाने के बाद ड्राई नहीं होते हैं। क्या आप जानना चाहती हैं किन चीजों से कम हो सकती है बालों की ड्राईनेस तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

तेज पत्ते का करें उपयोग

how to use bay leaves for hairखाने के स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए तेज पत्ते का उपयोग किया जाता है। यह बालों के लिए भी फायदेमंद है। खासतौर पर ड्राई बालों के लिए भी तेजपत्ता अच्छा होता है।

आवश्यक सामग्री

  • 3-4 तेजपत्ता
  • पानी

क्या करें?

  • एक पैन में पानी को गर्म करने के लिए रखें।
  • अब इसमें तेजपत्ता डाल दें।
  • जैसे-जैसे पानी का रंग पीला होने लगे गैस बंद कर दें।
  • अब पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। (बालों से जुड़े मिथ्स)
  • मेहंदी लगाने के बाद जब आप अपने बालों को अच्छे से वॉश कर लें, फिर इस पानी का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें:मेहंदी लगाने के बाद बाल हो जाते हैं ड्राई तो जरूर फॉलो करें ये हेयर केयर टिप्स

चाय पत्ती से बनाएं रिंस वाटर

how to use tea leaves for hair

आवश्यक सामग्री

  • तीन चौथाई चाय पत्ती
  • पानी

इसे भी पढ़ें:बालों में इस तरह लगाएं मेहंदी, मिलेगा मैक्सिमम बेनिफिट

क्या करें?

  • सबसे पहले पानी को गैस पर गर्म होने के लिए रखें
  • अब पानी में तीन चौथाई चाय पत्ती डालें।
  • कुछ ही देर में पत्ती रंग छोड़ने लगेगी और पानी काला हो जाएगा।
  • अब गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें। (ड्राई बालों के लिए टिप्स)
  • अब इस पानी का इस्तेमाल बालों को धोने के लिए कर दें।
  • चाय पत्ती का पानी बालों के रूखेपन को कम कर देगा।

इन बातों का रखें ध्यान

important things about hair

  • मेहंदी लगाने से पहले या एक हफ्ते बाद ही बाल धोएं। ऐसा करने से रंग अच्छा चढ़ता है।
  • मेहंदी लगाने से पहले ही बालों को शैंपू से वॉश कर लें। अगर आप यह बाद में करेंगी तो मेहंदी का रंग निकल जाएग।
  • जब भी आप बालों में मेहंदी लगा लें इसके बाद तेल जरूर लगाएं। मेहंदी बालों से ऑयल को सोख लेती है, जिससे बाल ड्राई हो जाते हैं।
  • बालों को सॉफ्ट रखने के लिए आप मेहंदी में अंडे का पीला भाग भी मिला सकती हैं। इससे आपके बालों को फायदा होगा।
  • अगर आपके बालों में डैंड्रफ है तो मेहंदी में नींबू डालें। इससे रूसी की समस्या कम हो जाती है, लेकिन केवल 1-2 बूंद ही काफी है।
  • मेहंदी ठंडक पहुंचाती है। इसलिए सर्दी में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • ऑयली स्कैल्प के लिए मेहंदी में अंडे की जगह आप दही मिला सकती हैं। दही स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है।
  • मेहंदी आपके कपड़ों या किसी अन्य चीज पर न लगे, इसके लिए आप सिर को पन्नी की मदद से ढक सकती हैं।

नोट: आर्टिकल में बताए गए यह नुस्खे निजी अनुभव पर आधारित है। बालों में किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।