Rose Petals And Milk Face Pack: गुलाब की पंखुड़ी और दूध देगा स्किन को नई चमक, जानें आसान Face Pack बनाने का तरीका
-1765000459866.webp)
Face Pack For Glowing Skin: खूबसूरत चेहरा हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम कोशिश करते हैं कि चेहरे पर कुछ ऐसी चीज को लगाएं, जिसे लगाकर फेस का ग्लो बना रहे। इसके लिए आप घर पर गुलाब की पंखुड़ी और दूध से बना फेस पैक लगा सकती हैं, जिसको बनाने का तरीका और फायदे डॉक्टर स्वाति जो कि एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है ने शेयर किए हैं। आइए आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताते हैं।
गुलाब की पंखुड़ी और दूध के फेस पैक को कैसे बनाएं?
- इसके लिए आपको सबसे पहले 2 से 3 गुलाब के फूल लेकर इनकी पंखुड़ियों को अलग कर देना है।
- फिर इन पंखुड़ियों को पानी से साफ करके इसे मिक्सी में पीस लेना है।
- गुलाब की पंखुड़ियों के इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच दूध और थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करें।
- इस पेस्ट को तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं।
गुलाब की पंखुड़ी और दूध के फेस पैक को चेहरे पर कैसे लगाएं?
- इसके लिए आपको सबसे पहले पानी से चेहरा साफ करना है।
- फिर इस फेस पैक को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना है।
- इसे कुछ समय के लिए सूखने दें।
- इसके बाद पानी से चेहरा साफ करें।
- इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं।
- इससे आपके चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Rice Face Pack: चेहरे की चमक हो जाएगी दोगुनी जब लगाएंगी चावल के आटे का फेस पैक, जानें तरीका
गुलाब की पंखुड़ी और दूध के फायदे
- गुलाब की पंखुड़ियों में मौजूद प्राकृतिक तेल स्किन को हाइड्रेट करते हैं।
- गुलाब की पंखुड़ियां डलनेस कम करती हैं।
- दूध स्किन को मुलायम बनाकर उसे प्राकृतिक चमक देता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत को हल्के से एक्सफोलिएट करता है, जिससे स्किन टोन साफ और ब्राइट दिखती है।
- डार्क स्पॉट को कम करने के लिए भी आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Expert Tips: झाइयां कम करके चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं ये चीजें, 5 में से 1 जरूर खाएं
इस तरह से आप गुलाब की पंखुड़ियां और दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा। बस आपको कुछ भी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। इससे आप सही चीज को सही मात्रा में चेहरे पर इस्तेमाल कर पाएंगी।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
- गुलाब की पंखुड़ियों का चेहरे पर क्या फायदे होते हैं?
- गुलाब की पंखुड़ियों से चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।