Red Lipstick Shades: हर स्किन टोन के लिए बेस्ट 5 रेड शेड्स लिपस्टिक, लुक बनेगा ग्लैमरस

जब भी कहीं बाहर जानें की बात आती है, तो ऐसे में हम अक्सर ये सोचते हैं कि कपड़ों के साथ किस तरह के मेकअप को करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक काफी अट्रैक्टिव बनता है। साथ ही हम खूबसूरत नजर आते हैं। ऐसे में आप भी अपने लुक को ग्लैमरस टच देने के लिए रेड लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स को अप्लाई कर सकती हैं, जो हर एक स्किन टोन पर अच्छा लगेगा। आइए आर्टिकल में शेड्स के बारे में बताते हैं।
ट्रू क्लासिक रेड लिपस्टिक शेड
यह एक न्यूट्रल रेड होता है जिसमें ब्लू या ऑरेंज लगने के बाद ज्यादा हाइलाइट नहीं होते हैं, लेकिन इसे अक्सर ब्लू-रेड भी कहा जाता है क्योंकि इसका कूल अंडरटोन होंठों को सुंदर दिखाता है। साथ ही ये सभी स्किन टोन के लिए बेस्ट होती है। इसे किसी भी स्किन टोन पर लगाया जा सकता है। साथ ही इसे आप चाहें तो ऑफिस लगाकर भी जा सकती हैं।

ब्रिक रेड लिपस्टिक शेड
रेड कलर लिपस्टिक में कई सारे शेड्स आते हैं। ब्रिक रेड ऑरेंज और ब्राउन के हल्के अंडरटोन होते हैं। इसका गहरा लाल रंग होंठों को और ज्यादा हाइलाइट करता है। साथ ही आपके मेकअप लुक को बोल्ड दिखाता है। इसलिए आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं। हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है।

चेरी रेड कलर लिपस्टिक शेड
आप ब्लैक आउटफिट के साथ चेरी रेड लिपस्टिक को भी अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह का लिपस्टिक शेड पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट होता है। जिसे आप अप्लाई करके लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। साथ ही अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आपको ये शेड्स आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे।
-1763989472512.jpg)
इसे भी पढ़ें: दिन के समय लगा रही हैं रेड लिपस्टिक तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
बरगंडी रेड लिपस्टिक शेड
यह सबसे गहरा रेड होता है, जिसमें पर्पल या ब्राउन के अंडरटोन होते हैं। यह एक रिच, बोल्ड और वम्पी लुक देता है। डस्की स्किन टोन के लिए अच्छा होता है, क्योंकि चेहरे की रौनक को बढ़ाता है। मीडियम स्किन टोन वाले भी इसे ट्राई कर सकते हैं।

टोमैटो रेड लिपस्टिक शेड
यह एक ऑरेंज बेस्ड, ब्राइट रेड होता है। यह क्लासिक रेड की तुलना में ज्यादा वार्म होता है। साथ ही सिंपल मेकअप लुक के साथ अच्छा लगता है। इसे भी आप ट्राई करके लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट हो सकते हैं ये 5 रेड लिपस्टिक शेड्स
इस बार ट्राई करें ये रेड कलर लिपस्टिक शेड्स। इससे आपका लुक ग्लैमरस और सुंदर नजर आएगा। साथ ही आपको रेड में अलग-अलग तरह के शेड्स को ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।