Rice Water On Face: चेहरे पर लगाएंगी चावल का पानी, असल उम्र से दिखेंगी 10 साल कम

चेहरे की त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना स्किन केयर करना चाहिए। इस तरह से त्वचा का ख्याल रखने से एजिंग साइंस कुछ समय के लिए चेहरे की चमक को फीका नहीं करेंगे।

tips to use rice water

Younger Looking Skin: जवां और खूबसूरत हम सभी दिखना चाहते हैं और इसके लिए हम कई स्किन ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। वहीं अगर हम नेचुरल चीजों का इस्तेमाल हम अपने चेहरे पर करेंगे तो इन ट्रीटमेंट पर खर्च होने वाले काफी पैसे हम बचा सकते हैं।

चेहरे की त्वचा के लिए चावल का पानी बेहद फायदेमंद होता है और इसे लगाने के कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें इनका त्वचा पर इस्तेमाल और जानेंगे इन्हें लगाने से त्वचा को मिलने वाले क्या हैं फायदे।

जवां दिखने के लिए चेहरे पर किन चीजों का करें इस्तेमाल? (How To Look Young)

how to look young skin

  • चावल का पानी
  • दही
  • बेसन

दही को चेहरे पर लगाने के फायदे (Youthful SKin)

  • त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
  • स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।

बेसन को चेहरे पर लगाने से क्या होता है? (Beauty Routine At Home)

  • बेसन टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा में होने वाले हर तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार साबित होता है।
  • चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।

चावल के पानी से त्वचा को फायदे क्या हैं? (Skin Care At Home)

  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा से झुरियां, झाइयां और डार्क स्पॉट्स जैसी कई चीजों को कम करने में मदद करता है
  • वहीं यह स्किन को लचीला बनाकर जवां रखने का काम करता है।

जवां त्वचा पाने के लिए क्या करें? (Face Pack With Rice Water)

younger skin

  • सबसे पहले करीब एक कटोरी चावल को पानी में भिगोकर धीमी आंच पर कम से कम 5 मिनट तक पका लें।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें और छान लें।
  • छाने हुए चावल के पानी को एक बाउल में डालें और इसमें करीब 2 चम्मच दही की डालें।
  • इसके बाद इसमें करीब 2 चम्मच बेसन की मिला लें।
  • इन तीनों को अच्छी तरीके से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा लें।
  • चेहरे पर लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • करीब 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी की मदद से चेहरे को धोकर साफ कर लें।
  • इस तरह आप हफ्ते में करीब 3 बार तक चावल के पानी को चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • वहीं इस नुस्खे का लगातार चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा लम्बे समय तक जवां नजर आएगी।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको चेहरे पर चावल का पानी लगाने का तरीका और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP