झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी, बस किचन में रखी इस 1 का ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में हमारे बाल इतने रूखे, बेजान और फ्रीजी हो जाते हैं कि दिखने में झाड़ू जैसे लगते हैं। सिरम, कंडीशनर सब कुछ लगाने के बाद भी हमारे बाल सॉफ्ट नहीं बन पाते हैं। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी किचन में इस समस्या का समाधान छिपा हुआ है।
जी हां, हम प्याज की बात कर रहे हैं। आपने आजतक सलाद और सब्जियों में ही प्याज का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आप इसका इस्तेमाल बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी कर सकती है। ऐसे में हम आपको इसका इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
किन चीजों में कर सकती हैं इस्तेमाल?
तपती धूप में आप बालों को ढककर बाहर निकलते होंगे, फिर भी बालों की सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है। केमिकल वाले शैंपू या कंडीशनर के इस्तेमाल के बाद भी बालों की चमक नहीं लौटती है। ऐसे में प्याज में सल्फर और फ्लेवोनोइड्स के गुण मौजूद होने के कारण ये बालों को जड़ों से पोषण देकर चमकदार बनाते हैं। इस रस को एलोवेरा, नारियल तेल और कैस्टर ऑयल में मिलाकर लगाने से बाल मुलायम और मजबूत होते हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: पसीने से चिपचिपे हाे गए हैं बाल? बदल लें हेयर वॉश का ये 1 तरीका
प्याज के रस के फायदे
- प्याज के रस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होने की वजह से बालों में स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ नहीं होता।
- प्याज के रस से मसाज करने से बालों के अंदर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिमाग शांत रहता है।
- प्याज के रस से बालों में खुजली और स्कैल्प की सूजन कम होती है।
कैस्टर ऑयल में मिलाकर लगाएं
कैस्टर ऑयल और दो बड़े चम्मच प्याज के रस को साथ मिलाकर सिर की अच्छी तरह से मालिश करें। लगभग एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इस तेल को दो दिन में एक बार जरूर लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलता है।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैंपू की जगह बालों में लगाएं ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, घने, काले और मजबूत हो जाएंगे आपके बाल
एलोवेरा के साथ मिलाएं
एक प्याज को घिस लें या मिक्सर में पीसकर उसका पेस्ट बना लें और फिर उसका रस निकालकर दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल के साथ मिला लें। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह से लगाएं। इसे 30-60 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर हल्के शैम्पू से बालों को धो लें। इसे आप हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
हेयर मास्क बनाएं
प्याज से बने हेयर मास्क के लिए दो बड़े चम्मच नारियल तेल में दो बड़े चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इनके मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और कम से कम 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सिर्फ 15 मिनट में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी, ये नुस्खे दिखाएंगे अपना असर
प्याज का रस बनाने की विधि
पहले दो से तीन बड़े प्याज लेकर उन्हें छोटा छोटा काट लें और फिर उसे मिक्सर में पीस लें या फिर ब्लैंडर में ब्लैंड करके पेस्ट या रस जैसा बना लें। उसके बाद सूती के कपड़े में छान लें और फिर कॉटन से बालों पर लगाएं।
यह भी पढ़ें- Hair Spa At Home: घर पर ऐसे करें नेचुरल हेयर स्पा, झाड़ू जैसे बाल भी हो जाएंगे शाइनी
तो अगर आप भी गर्मियों में बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक-सुमन अग्रवाल
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।