Hair Spa At Home: घर पर ऐसे करें नेचुरल हेयर स्‍पा, झाड़ू जैसे बाल भी हो जाएंगे शाइनी

Hair Care Tips For Summer: इन द‍िनों तेज धूप के कारण हमारे बालों का बुरा हाल है। धूल, धूप, पॉल्यूशन और बार-बार हेयर स्टाइलिंग की वजह से बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इसके लिए लोग पार्लर में महंगा हेयर स्पा कराते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही हेसर स्‍पा कर सकती हैं। इससे आपके बाल स्‍मूद और शाइनी बनेंगे।
Updated:- 2026-05-06, 21:20 IST
hair spa at home

गर्मियों शुरू होते ही हमारी स्किन के साथ-साथ बालों को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। धूप, धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण बालों का बुरा हाल हो जाता है। हमारे बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। बालों का टूटना बढ़ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तो करते हैं, तो कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे हेयर स्पा करवाते हैं।

ये सभी कॉस्टली तो होते ही हैं, साथ ही ये कई बार लोगों को सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही नेचुरल तरीके से हेयर स्पा कर सकती हैं। इससे आपके बालों को तो पोषण मिलेगा ही, साथ ही आपके बाल सिल्की और शाइनी बन जाएंगे। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शेफाली महलावत ने घर पर ही हेयर स्पा करने का आसान तरीका बताया है। आइए जानते हैं-

night hair care routine

हेयर स्पा क्यों करवाना चाहिए?

हेयर स्पा बालों और स्कैल्प को गहराई से साफ करने का काम करता है। साथ ही इससे बालों और स्कैल्प को पोषण भी मिलता है। अगर आप हेयर स्पा करती हैं तो इससे बालों की ड्राइनेस कम होती है। बाल भी हमारे मजबूत बनते हैं और स्कैल्प हेल्दी रहता है। बालों में नेचुरल चमक भी आता है।

यह भी पढ़ें- Hair Dye: स‍िर्फ ₹2 में बालों को म‍िलेगा बरगंडी रंग, बिना केमिकल ऐसे करें हेयर कलर

घर पर हेयर स्पा करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले बालों में हल्का गुनगुना तेल लगाकर 10 मिनट तक मालिश करें। नारियल या बादाम का तेल आप यूज कर सकती हैं।
  • मसाज के बाद बालों को स्टीम जरूर दें। इसके लिए एक तौलियाें को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे बालों पर 5 से 10 मिनट के लिए लपेट लें। इससे तेल अच्छी तरह स्कैल्प में जाता है और पोषण मिलता है।
  • इसके बाद दही और शहद का पैक 20 मिनट तक बालों में लगाकर रखें। इससे आपके बाल मुलायम और स्मूद बनाते हैं।
  • आप चाहें तो केला और दही का भी पैक लगा सकती हैं। ये रूखे बालों के लिए अच्छे होते हैं।
  • पैक लगाने के आधे घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें।
  • बाल धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बाल सॉफ्ट बनते हैं।

यह भी पढ़ें- Night Hair Care Routine: रात में बालों की ऐसे करें देखभाल, Damage Hair की हो जाएगी छुट्टी

 

summer hair care

इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत गर्म तेल का इस्तेमाल न करें
  • अगर स्कैल्प में खुजली या घाव है तो कोई भी पैक लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें
  • किसी भी नए नुस्खे को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • हफ्ते में 1 बार ही हेयर स्पा करें

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, Sun Damage से बचने के लिए अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन

तो अगर आप भी घर पर नेचुरल तरीके से हेयर स्पा करना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए तरीका को आजमा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Growth Tips: ब‍िना पैसे खर्च क‍िए बाल बनेंगे लंबे और घने, क‍िचन में रखी इन चीजों से करें स्कैल्प स्‍क्रब

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।