Hair Care Tips: शैंपू की जगह बालों में लगाएं ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, घने, काले और मजबूत हो जाएंगे आपके बाल

Summer Hair Care: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में जहां सेहत का जरूरत से ज़्यादा ध्यान रखना होता है, वहीं स्किन और बालों को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। बालों की बात करें तो गर्मियों में धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण ये बेजान और रूखे हो जाते हैं। बालों का टूटना भी ज़्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग इन सबसे छुटकारा पाने के लिए बाजार से महंगे शैंपू खरीदकर इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, ये कुछ समय के लिए बालों को सिल्की और शाइनी तो बना देते हैं, लेकिन इनमें केमिकल की मात्रा भी ज़्यादा होती है। ऐसे में लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर ने कुछ नेचुरल चीजें बताई हैं जिनसे आप हेयर वॉश कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1774418638818.jpg)
रीठा से करें बालों काे साफ
रीठा एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। हमारी दादी-नानी के जमाने के लोग भी इसी से बालों को धोया करते थे। इससे बालों को धुलने के लिए रीठा को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह इसे उबालकर उसका पानी छान लें। इसी पानी से आप बाल धोएं। इससे आपके बाल साफ भी होंगे और उनमें नेचुरल शाइन भी आएगा।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर के रस का ऐसे करें इस्तेमाल
शिकाकाई भी है बेस्ट ऑप्शन
आपको बता दें कि बालों के लिए शिकाकाई भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए शिकाकाई पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे बालों में लगाकर कुछ देर बाद धो लें। इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे और इनका टूटना भी कम होगा।
यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: किचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्क्रब, ₹15 में मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा
आंवला देगा काले और घने बाल
आंवला भी बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे बालों को साफ करने के लिए आंवला पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे बालों में लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। इससे आपके बाल काले, घने और मजबूत बनते हैं।
-1774418679798.jpg)
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा निखार, ताे फॉलो करें कोरियन ग्लास स्किनकेयर के बेसिक स्टेप्स
इन बातों का रखें ध्यान
- पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट कर लें
- इस्तेमाल करते समय आंखों को कवर करें
- हफ्ते में एक से दो बार ही इस्तेमाल करें
यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी स्किन, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल
तो अगर आप भी कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट से हेयर वॉश करना चाहती हैं तो हमने आपको ऊपर बेहतरीन ऑप्शन दिए हैं। अगर आप इनका नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं तो आपके बाल काले, मजबूत और घने हो जाएंगे।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- बालों को बिना शैंपू के कैसे साफ करें?
- आंवला, शिकाकाई और रीठा से हेयर वॉश कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।