Summer Hair Care: पसीने से चिपचिपे हाे गए हैं बाल? बदल लें हेयर वॉश का ये 1 तरीका

गर्मी का मौसम आते ही बालों की हालत खराब होने लगती है। थोड़ी देर बाहर निकलते ही सिर में पसीना आ जाता है और हमारे बाल चिपचिपे, ऑयली और बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं ज‍िसे आपकाे शैंपू करते समय फॉलो करना है।
Updated:- 2026-05-21, 12:42 IST
summer hair care tips

गर्मियां शुरू होते ही हमारी स्किन और बालों पर बुरा असर पड़ता है। बालों की बात करें तो धूल, धूप, पसीने और प्रदूषण से बालों का बुरा हाल हो जाता है। हमारे बाल चिपचिपे हो जाते हैं। साथ ही ये ऑयली और बेजान भी नजर आने लगते हैं। कई लोगों को तो बालों के टूटने की समस्या भी होती है। ऐसे में इन सबसे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीदकर इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोग पार्लर जाकर महंगा हेयर ट्रीटमेंट भी लेते हैं।

लोगों को लगता है कि शैंपू करने से सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी, लेकिन हर रोज बाल धोने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है। बाल भी आपके रूखे हो जाएंगे। ऐसे में आपको शैंपू करने के तरीके में बदलाव करना होगा। हम आपको बता रहे हैं कि आपको क्या करना होगा? आइए जानते हैं-

summer hair care (4)

बदल लें हेयर वॉश का ये तरीका

जब भी हम सभी बाल धुलते हैं तो सबसे पहले बालों पर सीधे ही शैंपू लगा लेते हैं। ये ही सबसे बड़ी गलती होती है। इससे शैंपू सिर्फ एक ही जगह पर लग जाता है और स्कैल्प सही से साफ नहीं हो पाता है।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: स‍िर्फ 15 मि‍नट में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे स्‍मूथ और शाइनी, ये नुस्‍खे द‍िखाएंगे अपना असर

सही तरीका क्या है?

ऐसे में आप एक मग में थोड़ा सा पानी लें और उसमें शैंपू मिलाकर घोल बना लें। अब इसी घोल को स्कैल्प पर लगाएं और 2 मिनट के लिए मसाज करें। इससे शैंपू सिर में बराबर तरीके से लग जाएगा और पसीना, गंदगी और ऑयल भी साफ हो जाएंगे।

स्कैल्प पर दें ज्यादा ध्यान

आपको बता दें कि गर्मियों में बालों से ज्यादा स्कैल्प पर गंदगी जमा हो जाती है। धूल, पसीना और ऑयल सब स्कैल्प पर ही जमा हो जाते हैं। ऐसे में बालों को धुलते समय हमारा फोकस स्कैल्प की सफाई पर ज्यादा होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैंपू की जगह बालों में लगाएं ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, घने, काले और मजबूत हो जाएंगे आपके बाल

बहुत गर्म पानी से बालों को न धोएं

गर्मियों में सिंटैक्स में भरा पानी काफी गर्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप इस पानी से डायरेक्ट बालों को धोएंगी तो बाल खराब हो जाएंगे। इसलिए कोशिश करें कि टब में पानी कुछ देर के लिए भरकर रख दें। इससे पानी नॉर्मल हो जाएगा।

summer hair care (5)

कंडीशनर लगाने का सही तरीका भी जानें

अगर बाल बहुत ज्यादा चिपचिपे हो रहे हैं, तो कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने की गलती न करें। कंडीशनर को हमेशा बालों की लंबाई और सिरों पर ही लगाना चाहिए। इससे आपके बाल सिल्की नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Long Hair Tips: पतले बालों को दोबारा घना बना सकती हैं रसोई में रखी ये 4 चीजें, ऐसे करें इस्‍तेमाल

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा हेयर सीरम या तेल न लगाएं।
  • पसीना आने के बाद बालों को लंबे समय तक बांधकर न रखें।
  • गीले बालों में तुरंत बाहर धूप में न जाएं।
  • तकिए का कवर समय-समय पर बदलते रहें।

यह भी पढ़ें- Hair Spa At Home: घर पर ऐसे करें नेचुरल हेयर स्‍पा, झाड़ू जैसे बाल भी हो जाएंगे शाइनी

तो अगर आपके साथ भी गर्मियों में ऐसा होता है तो आपको बस हेयर वॉश करते समय ही कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।