herzindagi
mustard oil for hair growth naturally

Hair Care Tips: बालों को लंबा करने के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, जानें इस्तेमाल का तरीका

अगर आपको बाल लंबे पसंद है तो इसके लिए सरसों  के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
Editorial
Updated:- 2023-12-05, 17:45 IST

Mustard Oil For Hair Growth: लंबे बाल हर महिला को पसंद होते हैं। ऐसे में कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो बालों में अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। उनकी वजह से बाल लंबे तो दिखाई देते हैं लेकिन कुछ समय बाद झड़ने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आपको बालों में सरसों का तेल लगाना शुरू कर देना चाहिए। इससे बाल झड़ने कम हो जाते हैं साथ ही लंबे भी लगते हैं। कई सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें मिलाकर आप बालों में लगा सकती हैं।

सरसों के तेल के साथ लगाएं मेथी दाना

Mustard oil for hair growth

सरसों का तेल बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल करने से बाल लंबे और घने नजर आते हैं। आप भी इसका इस्तेमाल मेथी दाने के साथ कर सकती हैं।

  • इसके लिए पहले आपको एक पैन में सरसों का तेल डालना है और मेथी दाना डालकर इसे अच्छे से पकाना है।
  • अब इसे ठंडा होने के लिए रख देना है।
  • जब ये ठंडा हो जाए तो इसे एक बोतल में करना है और रात के समय अपने बालों में लगाकर मसाज करनी है।
  • इसको लगाने से स्कैल्प मजबूत होता है और बाल जल्दी बढ़ते हैं।
  • आपको नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करना है। इसको लगाने से आपके बाल घने भी नजर आएंगे।

सरसों के तेल के साथ लगाएं करी पत्ता

Tips to use Mustard oil

अगर आप चाहती हैं कि जल्दी आपके बाल लंबे हो जाएं तो इसके लिए आप सरसों के तेल के साथ करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बाल लंबे के साथ-साथ काले नजर आएंगे।

  • इसके लिए पहले आपको चाहिए 5-6 करी पत्ते की पत्तियां।
  • फिर एक पैन में सरसों का तेल।
  • इस तेल को गैस पर रखें और पकने के लिए छोड़ दें।
  • अब इसमें करी पत्तों को डालें और पकने दें।
  • इस बात का ध्यान रखें की तेल जले नहीं।
  • जब तेल अच्छे से पक जाए तो इसे (झड़ते बालों की समस्या के लिए ऑयल) ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब इसे एक बोलत में करें और बालों में अप्लाई करें।
  • इसका इस्तेमाल आप सुबह या रात के समय बालों में कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

टिप्स: हफ्ते में 2-3  बार इसे बालों में लगाने से आपके बाल जल्दी लंबे होने शुरू हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: बालों को मजबूत बनाएंगे ये तेल

इन चीजों से भी होते हैं बाल लंबे

  • आप बालों को लंबा करने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • नारियल का तेल भी बालों के लिए अच्छा होता है।
  • हेयर पैक बनाकर बालों में लगाने से बाल लंबे होते हैं।
  • इसके अलावा ऐसे और भी तरीके हैं जिसके इस्तेमाल से बाल लंबे (हेयर फॉल रोकने के लिए तेल) और घने होते हैं। जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ये तेल लगाएं और पाएं लंबे बाल

नोट: किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।