Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

मोरिंगा पाउडर का इस्‍तेमाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कैसे करें? जानें तरीके

केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय अगर आप भी नेचुरल स्किन केयर ज्यादा पसंद करती हैं, तो अब आप मोरिंगा पाउडर का 2 तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-30, 18:45 IST
image

आजकल केमिकल महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय लोग नेचुरल स्किन केयर की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि इन चीजों के इस्तेमाल से कई बार स्किन डैमेज होने का डर रहता है, जबकि देसी और नेचुरल उपाय त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के अंदर से निखारते हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा को कुदरती रूप से ग्लोइंग, सॉफ्ट और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए परफेक्ट रहेगा। आज हम आपको एक ऐसे ही असरदार होममेड नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों से झटपट तैयार कर सकती हैं।

स्किन के लिए मोरिंगा पाउडर के फायदे

जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी का कहना है कि ज्‍यादातर महिलाएं त्‍वचा को खूबसूरत बनाने के लिए दूध, दही और बेसन जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। मोरिंगा पाउडर भी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल दो तरीकों से कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में। 

1. मोरिंगा पाउडर से फेस पैक

मोरिंगा पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन A, C और E जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में आप इस पाउडर की मदद से खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए कुछ सामग्री की जरूरत होती हैं जैसे -

1 - 2026-07-30T174106.931

सामग्री

  • 1-2 चम्मच मोरिंगा पाउडर
  • कुछ बूंदें ग्लिसरीन
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल पानी

बनाने और लगाने का तरीका

चेहरे पर चमक लाने के लिए आप मोरिंगा पाउडर से आप फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए नीचे बताएं टिप्स फॉलो करें

  • सबसे पहले एक कटोरी में मोरिंगा पाउडर लें।
  • इसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन की डालें।
  • अब नारियल पानी मिलाक गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें।
  • जब यह हल्‍का ड्राई हो जाए, तो चेहरे को साफ पानी से धो लें।

2. टैनिंग हटाने के लिए मोंरिगा पाउडर क्लींजर

मोरिंगा पाउडर से आप नेचुरल क्लींजर भी बना सकती हैं। यह क्लींजर चेहरे पर जमी टैनिंग को दूर करने और स्किन को मुलायम बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- स्किन टाइप के अनुसार करें क्लींजर का चुनाव, नहीं तो हो सकता है स्किन को नुकसान

सामग्री

  • 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर
  • 1 चम्मच दही
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 1 चम्मच बेसन

2 - 2026-07-30T174108.908

बनाने और लगाने का तरीका:

मोरिंगा पाउडर से न सिर्फ फेस पैक बल्कि आप क्लींजर भी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको क कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले एक कटोरी में मोरिंगा पाउडर लें और इसमें बेसन मिलाएं।
  • अब इसमें दही और थोड़ा सा शहद मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं।
  • आप रोजाना फेस वॉश की जगह इस नेचुरल क्लींजर से चेहरा साफ कर सकती हैं।
  • इससे चेहरे की गंदगी साफ होगी और आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा।

मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें

वैसे तो मोरिंगा पाउडर नेचुरल होता है और इसके कोई साइड इफेक्‍ट्स नहीं होते हैं, लेकिन इसका इस्‍तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। ऐसा इसलिए क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा अलग होती है। इस्तेमाल से पहले

  • अगर आप पहली बार मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • पैच टेस्ट के दौरान अगर त्वचा पर जलन, रेडनेस या खुजली महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।
  • जब भी आप चेहरे पर मोरिंगा पाउडर लगाएं, इसके बाद चेहरा हमेशा नॉर्मल पानी से ही धोएं चेहरा धोने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना बिल्कुल न भूलें।
  • क्लींजर और फेस पैक दोनों का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकती हैं।

3 - 2026-07-30T174105.748

यह भी पढ़ें- Face Cleanser: चेहरे की चमक को नेचुरली बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चे दूध से बना फेस क्लींजर, जानें इसके सही फायदे

आप भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए घर पर ही इन 2 तरीके से मोरिंगा पाउडर का इस्‍तेमाल कर ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।