Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

Moringa Powder Face Pack DIY: मोरिंगा पाउडर में इन 3 चीजों को मिलाकर बनाएं फेसपैक, झाइंया हो जाएंगी कम आप दिखेंगी यंग

मोरिंगा पाउडर यह त्वचा को पोषण देकर उसे सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग बनाता है। जानिए इससे बनने वालें फेसपैक की विधि, जो आपकी त्‍वचा को झांइयों की समस्‍या से बचा सकता है।  
Updated:- 2026-05-06, 20:07 IST
moringa for pigmentation

आजकल पिगमेंटेशन, झाइयां और डल स्किन जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। तेज धूप, प्रदूषण और खराब लाइफस्‍टाइल का असर सबसे पहले चेहरे पर नजर आने लगता है, जिससे त्वचा अपनी नेचुरल चमक खो देती है। ऐसे में ज्‍यादातर लोग बाजार में मिलने वाली महंगी और केमिकल युक्त क्रीम्स का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट्स कई बार त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा देते हैं।

इसी समस्या का आसान और नेचुरल उपाय जानने के लिए हमने ब्‍यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी से बात की। वह कहती हैं, "चेहरे पर झाइयों की एक बड़ी वजह शरीर में कोलेजन की कमी भी होती है। जब त्वचा को सही मात्रा में कोलेजन मिलता है, तो झाइयां धीरे-धीरे हल्की होने लगती हैं। मोरिंगा पाउडर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और कोलेजन बूस्टिंग गुण पाए जाते हैं, इसलिए इससे घर पर बना फेस पैक त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।"

मोरिंगा पाउडर फेस पैक की सामग्री

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर पर ही इसे तैयार कर सकती हैं:

  • 1 बड़ा चम्मच मोरिंगा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

diy moringa face pack

मोरिंगा पाउडर फेस पैक बनाने की विधि

  • इस फेस पैक को तैयार करना बेहद आसान है। सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें मोरिंगा पाउडर डालें। अब इसमें शहद मिलाएं, जिससे पैक को नमी और स्मूद टेक्सचर मिलेगा। इसके बाद गुलाब जल और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। इसे इतना स्मूद रखें कि यह आसानी से चेहरे पर लगाया जा सके।
  • अब इस तैयार फेस पैक को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें, ताकि धूल और गंदगी हट जाए। इसके बाद ब्रश या उंगलियों की मदद से इस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
  • करीब 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। अंत में अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेट बनी रहे।

यह भी पढ़ें- Glass Skin Treatment: केले में इस ऑयल की 5 बूंद मिलाकर चेहरे पर लगाएं, चमक उठेगी त्‍वचा

मोरिंगा पाउडर फेस पैक के फायदे

  • मोरिंगा पाउडर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ए, सी और ई पाए जाते हैं, जो त्वचा को डैमेज से बचाने और उसे रिपेयर करने में मदद करते हैं। यह पिगमेंटेशन और झाइयों को धीरे-धीरे हल्का करने में सहायक होता है, जिससे स्किन टोन इवन नजर आने लगती है।
  • शहद इस फेस पैक में नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे सॉफ्ट व स्मूद बनाता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को साफ रखने में मदद करते हैं और पिंपल्स की समस्या को भी कम कर सकते हैं।
  • गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और उसे फ्रेश बनाए रखता है। यह स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे त्वचा हेल्दी बनी रहती है।
  • नींबू का रस स्किन को ब्राइट बनाने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन को ग्लोइंग और यंग लुक देता है।
  • अगर आप इस फेस पैक का हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ ही समय में आपकी त्वचा में निखार नजर आने लगेगा। यह पैक खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो पिगमेंटेशन, झाइयों या डल स्किन से परेशान हैं।

natural face pack for glowing skin

नोट- ध्यान रखें कि किसी भी नए फेस पैक को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- Gulab Jal Facial At Home: ग्‍लोइंग स्किन के लिए 3 स्‍टेप्‍स में घर पर करें गुलाब जल फेशियल

अगर आप अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से साफ, निखरी और यंग बनाना चाहती हैं, तो मोरिंगा पाउडर से बना यह फेस पैक जरूर ट्राई करें। नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और फ्रेश नजर आएगी। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्‍या 20 वर्ष की उम्र में भी झाइयां हो सकती हैं ?
यह एक जेनेटिक समस्‍या है और कम उम्र में भी हो सकती हैं। खासतौर पर जो लोग अधिक बीमार रहते हैं या किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उनको कम उम्र में ही झाइयां होना आम है। 
क्‍या धूप में बिना सनस्‍क्रीन लगाए जाने पर झाइयां हो सकती हैं? 
हां, सूर्य की अल्‍ट्रा वायलेट किरणों के कारण त्‍वचा में मेलेनिन इकट्ठा होता है, जिससे त्‍वचा पर झाइयां आ सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।