Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

Face Cleanser: चेहरे की चमक को नेचुरली बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चे दूध से बना फेस क्लींजर, जानें इसके सही फायदे

 खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम अक्सर महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप चाहें तो चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए इसका इस्तेमाल कैसे करें आर्टिकल में जानते हैं।
Updated:- 2026-01-09, 17:00 IST
image

Raw Milk Face Cleanser: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अक्सर लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से चेहरे की चमक बढ़ाना चाहती हैं, तो कच्चे दूध से बना फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें। कच्चा दूध सदियों से स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता रहा है और इसके फायदे आज भी उतने ही कारगर हैं।

कच्चा दूध क्यों है स्किन के लिए फायदेमंद

कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन ए, डी व बी 12 पाए जाते हैं। ये तत्व त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि कच्चा दूध एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। कच्चा दूध चेहरे के पोर्स में जमी गंदगी, धूल और एक्स्ट्रा ऑयल को धीरे-धीरे साफ करता है। इससे स्किन बिना रूखी हुए नेचुरली क्लीन और फ्रेश नजर आती है।

3 - 2026-01-08T164206.720

कैसे करें चेहरे पर कच्चे दूध के क्लींजर का इस्तेमाल?

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लेना है।
  • इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालना है।
  • इसे रुई की मदद से पूरे चेहरे पर लगाकर मसाज करनी है।
  • 5 मिनट लगाने के बाद सादे पानी से चेहरे को साफ करें।
  • इसे आप हफ्ते में 3 से 4 बार लगाएंगी, तो चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

चेहरे पर कच्चे दूध को लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा ताजा और साफ कच्चा दूध ही इस्तेमाल करें।
  • अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • किसी भी एलर्जी की स्थिति में इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
  • अगर आपको लग रहा है कि चेहरे पर रेडनेस है, तो दूध को आप सुबह और शाम को लगा सकती हैं।

1 - 2026-01-08T164203.938

यह भी पढ़ें- एप्पल साइडर विनेगर से बने ये फेस क्लींजर जो आपकी त्वचा को दे सकते हैं बेदाग निखार

अगर आप बिना केमिकल के चेहरे की चमक बढ़ाना चाहती हैं, तो कच्चे दूध से बना फेस क्लींजर एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है। सही तरीके और नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ, मुलायम और ग्लोइंग नजर आ सकती है। आप चाहें तो एक्सपर्ट की राय लेकर भी इसे अलग तरह से इस्तेमाल करें, ताकि आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होंगी।

यह भी पढ़ें- फेस वॉश और फेस क्लींजर में क्या होता है अंतर, एक्सपर्ट से जानिए

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।