इस तरह इस्तेमाल करें लिप स्क्रब, मिलेगा पूरा फायदा

होंठ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि होंठों की भी सही तरीके से देखभाल करनी चाहिए। लिप केयर के लिए आपको बाजार में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। इनमें से एक है लिप स्क्रब। चेहरे की तरह होंठों को भी स्क्रब किया जाता है। इसके उपयोग से होंठ फटते नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको लिप स्क्रब का इस्तेमाल करना सिखाएंगे। साथ ही इसके फायदों के बारे में भी बताएंगे।
क्या होता है लिप स्क्रब?
लिप स्क्रब होंठों को एक्सफोलिएट करने का काम करता है। लिप स्क्रब ज्यादातर चीनी से बने होते हैं। यही नहीं, इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं, जिससे आपके लिप्स ड्राई नहीं होते हैं। आपको अपने होंठों को हेल्दी रखने के लिए लिप स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो घर पर ही लिप स्क्रब बना सकती हैं।
लिप स्क्रब क्या करते हैं?
लिप स्क्रब के इस्तेमाल से होंठ फटते नहीं है, जिससे आपके होंठ सॉफ्ट हो जाते हैं। इसलिएआपको इसका उपयोग करना चाहिए, लेकिन हफ्ते में केवल 2 बार ही होंठों को स्क्रब करें।
इसे भी पढ़ें:फटे होंठों को मुलायम बनाता है शहद से बना ये लिप मास्क
इस तरह इस्तेमाल करें स्क्रब

- सबसे पहले आपको अपने होंठों को साफ गीले कपड़े से पोंछना चाहिए, ताकि गंदगी साफ हो जाए। बिना लिपस्टिक रिमूव किए होंठों पर स्क्रब का इस्तेमाल न करें।
- उंगली पर थोड़ा सा स्क्रब लें। अब स्क्रब को होंठों पर लगाएं और 2 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मसाज करें। गीले साफ कपड़े से होंठों को साफ कर लें।
- लिप्स को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इसलिए लिप्स को स्क्रब करने के बाद होंठों पर लिप बाम लगाएं। आप चाहें तो लिप मास्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:शहद की मदद से बनाएं ये तीन लिप स्क्रब
ऐसे बनाएं लिप स्क्रब
आप घर पर भी लिप स्क्रब बना सकती हैं।
क्या चाहिए?
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच ब्राउन शुगर
- 1/2 चम्मच गुनगुना पानी
क्या करें?
- एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच नारियल का तेल में 1 चम्मच शहद डालें।
- अब इसमें 1 चम्मच ब्राउन शुगर और 1/2 चम्मच गुनगुना पानी डालें।
- सभी चीजों को मिक्स कर लें, ताकि यह पेस्ट में बदल जाए।
- लीजिए बन गया होममेड लिप स्क्रब।
लिप स्क्रब के फायदे

- मुलायम होंठ भला किसे नहीं पसंद। इसके लिए बाम के अलावा आपको स्क्रब का उपयोग करना चाहिए। स्क्रबिंग के बाद डेड स्किन हट जाती है, जिससे होंठ मुलायम हो जाते हैं।
- अगर आप नेचुरल चीजों से बने लिप स्क्रब जैसे चीनी। नेचुरल एक्सफोलिएंट्स से होंठों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे सेलुलर टर्न ओवर बढ़ता है।
- होंठों को मॉइश्चराइज रखने के लिए भी लिप स्क्रब फायदेमंद होते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको बार-बार होंठों पर जीभ नहीं लगानी चाहिए। इसके कारण लिप्स ड्राई होने लगते हैं। इसलिए इसे अपनी आदत में शुमार न करें।
- लिप्स को सुंदर दिखाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लिपस्टिक की क्वालिटी में कोई कमी न हो। यानी ब्रांडेड लिपस्टिक का ही उपयोग करें।
- होंठों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए अपने लिप केयर रूटीन में घी को शामिल करें। घी के इस्तेमाल से होंठ न केवल गुलाबी हो जाते हैं, बल्कि होंठ फटते भी नहीं हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।