Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

Rough Hand Home Remedy: गर्मियों में हथेलियां हो गई हैं खुरदरी? मलाई का इस्तेमाल कर ऐसे पाएं मखमली त्वचा

गर्मी का मौसम हो या सर्दी का, अधिकतर महिलाओं को हर मौसम में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी में रूखें, बेजान बालों को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट के इन उपाय के बारे में। 
Updated:- 2026-06-05, 14:18 IST
image

गर्मी का मौसम शुरू होते ही महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में महिलाएं न सिर्फ अपने चेहरे की स्किन का ध्यान रखती हैं, बल्कि हाथ और पैरों की स्किन की भी केयर करती हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में हाथों की रुखी और बेजान स्किन की वजह से परेशान हैं, तो अब और परेशान होने के बजाय आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक खास उपाय को आजमा कर हाथों की त्वचा को सॉफ्ट और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

ऐसे बनाएं हाथों को सॉफ्ट और मुलायम

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी एक मौसम में खासकर ऐसी महिलाएं स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करती हैं, जो रोजाना किचन और घर के काम के अलावा बाहर भागदौड़ में लगी रहती हैं। ऐसी महिलाओं को गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधित समस्याएं ज्यादा होती है। 

1 - 2026-06-05T125610.759

होममेड क्रीम का करें इस्तेमाल

अगर आप भी हाथों की स्किन को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो घर पर रहकर एक खास होममेड क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको मलाई का इस्तेमाल कर एक ऐसी क्रीम के बारे में बताएंगे, जो हाथों की स्किन को सॉफ्ट बना सकती हैं साथ ही रूखेंपन को कम कर सकती हैं। इस क्रीम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

मलाई से क्रीम बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- महंगी क्रीम छोड़ें, Aloe Vera में यह 1 तेल मिलाकर लगाने से झाइयां हो सकती हैं कम

मलाई से ऐसे बनाएं क्रीम

  • मलाई से हैंड क्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच मलाई लें।
  • उसे चम्मच की मदद से तब तक फेंटें जब तक कि वह क्रीम जैसी न हो जाए।
  • अब इसमें थोड़ा विटामिन E कैप्सूल और ताजी मलाई डाल दें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर फेंट लें।

    2 - 2026-06-05T125612.666

  • जब यह गाढ़ा हो जाएं, तब आप इसे एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख सकती हैं।
  • इस क्रीम को आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे आपके हाथ सॉफ्ट और मुलायम बन सकते हैं।
  • आप अगर इस क्रीम का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

यह भी पढ़ें- How to Make Perfect Ice Cream: घर की आइसक्रीम मार्केट जैसी स्मूथ क्यों नहीं बन रही? जानें कारण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।