महंगी क्रीम छोड़ें, Aloe Vera में यह 1 तेल मिलाकर लगाने से झाइयां हो सकती हैं कम

क्या झाइयों के कारण आपके चेहरे की खूबसूरती कम हो गई है और महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल रहा? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपनी स्किन केयर रूटीन में एक आसान, सस्ता और नेचुरल उपाय शामिल करने से आप झाइयों को कम कर सकती हैं। जी हां, हम एलोवेरा जेल और कुमकुमादी तेल के बारे में बात कर रहे हैं।
इन दोनों चीजों से बना स्पेशल कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को बिना किसी नुकसान के धीरे-धीरे साफ, ग्लोइंग और हेल्दी बना सकता है। यह न सिर्फ बाहरी दाग-धब्बों को कम करता है, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर नेचुरल ग्लो को भी वापस लाता है। इस जबरदस्त उपाय के बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।
झाइयों को कम करने वाले नुस्खे की सामग्री
- एलोवेरा जेल- 1 छोटा चम्मच
- कुमकुमादी तेल- 2-3 बूंदें
Aloe Vera Gel + Kumkumadi Oil का इस्तेमाल कैसे करें?
- सबसे पहले अपना चेहरा अच्छी तरह से साफ करें।
- फिर एलोवेरा जेल में कुमकुमादी तेल मिलाएं।
- दोनों को अच्छे से मिक्स करके स्मूथ जेल तैयार करें।
- रात को सोने से पहले चेहरे और खासकर झाइयों वाले हिस्से पर लगाएं।
- हल्के हाथों से 2-3 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह चेहरे को साफ पानी से धो लें
Aloe Vera Gel + Kumkumadi Oil क्यों है इतना असरदार?
- झाइयों और काले धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करता है।
- स्किन टेक्सचर को स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है।
- त्वचा को हाइड्रेट रखता है और पोषण देता है।
- फाइन लाइंस और ड्राईनेस को कम कर सकता है।
- बिना किसी हार्श केमिकल्स के स्किन को रिपेयर करता है।
- सन डैमेज और टैनिंग के असर को कम करता है।
- चेहरे के नेचुरल ग्लो और ब्राइटनेस को बढ़ाता है।
कब दिखता है असर?
- अगर आप इसे रेगुलर इस्तेमाल करती हैं, तो तीन-पांच दिनों में स्किन ज्यादा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड महसूस होगी।
- एक-दो हफ्तों में डार्क स्पॉट्स हल्के नजर आने लगेंगे।
- तीन-चार हफ्तों में चेहरे साफ, ग्लोइंग और इवन स्किन टोन दिखेगा।
- लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्किन की क्वालिटी बेहतर हो जाती है।
यह भी पढ़ें- झाइयों से परेशान हैं? 2 रुपये की इस चीज से होगा चेहरा साफ, अभी ट्राई करके देखें
झाइयों को कम करने वाले अन्य टिप्स
- दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं, ताकि झाइयां दोबारा न बढ़ें।
- ज्यादा पानी पिएं, इससे स्किन अंदर से हाइड्रेट रहेगी।
- हेल्दी डाइट लें जिसमें फल और हरी सब्जियां शामिल हों।
- केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम से कम करें।
नेचुरल चीजें धीरे-धीरे असर दिखाती हैं, लेकिन इनका रिजल्ट लंबे समय तक टिकता है। अगर आप भी झाइयों से परेशान हैं तो इस उपाय को आजमाएं, लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Pigmentation Solution:केवल 4 चीजों से बनाएं असरदार फेस पैक, हफ्तेभर में झाइयों और दाग-धब्बों से मिल सकती है राहत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
- एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाएं जिससे चेहरा साफ हो जाए?
- एलोवेरा जेल में कुमकुमादी तेल मिलाकर लगाने से चेहरा साफ और चमकदार बनता है।
- त्वचा को हाइड्रेट कैसे रखें?
- एलोवेरा को लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और भरपूर पोषण मिलता है।
- झाइयों के लिए एलोवेरा जेल और कुमकुमादी तेल कैसे फायदेमंद हैं?
- एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक, नमी और पोषण देता है, जबकि कुमकुमादी तेल स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है। दोनों का कॉम्बिनेशन झाइयों, डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन को धीरे-धीरे हल्का कर सकता है।
- चेहरे का नेचुरल ग्लो बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
- चेहरे का नेचुरल ग्लो बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल में कुमकुमादी तेल मिलाकर लगाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।