herzindagi
how to use jojoba oil for acne scars in hindi

क्या जोजोबा ऑयल से हो सकते हैं एक्ने स्कार्स हल्के? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

चेहरे पर एक्ने के कारण होने वाले दाग को हटाने के लिए महंगी स्कार्स रिमूवल क्रीम के बजाय तेल का इस्तेमाल करें। 
Editorial
Updated:- 2023-07-12, 13:21 IST

टीनएज में एक्ने की समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि यह वह समय होता है जब हमारे शरीर में हार्मोनल बदलाव हो रहे होते हैं। इसके अलावा, ऑयली स्किन पर भी एक्ने हो जाते हैं। एक्ने के कारण चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है।

एक्ने की वजह से चेहरे पर दाग पड़ जाते हैं। इन दाग को हटाने के लिए बाजार में स्कार्स रिमूवल क्रीम मिलती है, लेकिन नेचुरल तरीके से भी मुंहासे के दाग हल्के किए जा सकते हैं। त्वचा पर तेल का इस्तेमाल किया जाता है। एक्ने स्कार्स के लिए आप जोजोबा तेल का उपयोग कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको मुहांसे के दाग के लिए इस तेल का इस्तेमाल से लेकर अन्य फायदों के बारे में बताएंगे। 

तरीका-1

jojoba oil benefits ()

क्या चाहिए?

  • 3-4 बूंद जोजोबा ऑयल

क्या करें?

  • अपनी हथेली में जोजोबा ऑयल की 3-4 बूंद डालें और दोनों हाथों को रगड़ लें। 
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 
  • कुछ देर सर्कुलर मोशन में चेहरे को मसाज करें। 
  • इस तरह से चेहरे पर जोजोबा तेल लगाएंगी, तो इससे मुंहासे के दाग हल्के हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Anti Ageing: त्वचा को 5 साल जवां दिखाने के लिए इस्तेमाल करें ये ब्यूटी ऑयल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

तरीका-2

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए ड्राई स्किन से लेकर एक्ने स्कार्स तक के लिए आप जेल के साथ तेल जैसी चीजें मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। 

क्या चाहिए?

  • 2-3 बूंद जोजोबा ऑयल
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

क्या करें?

  • एक बाउल 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2-3 बूंद जोजोबा ऑयल की डालें। 
  • अब इसे मिक्स कर लें। 
  • आप इस पेस्ट का इस्तेमाल फेशियल जेल की तरह कर सकती हैं। 
  • चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। 
  • एलोवेरा भी एक्ने स्कार्स को हल्का करने में मदद करता है। 

यह विडियो भी देखें

चेहरे पर जोजोबा ऑयल लगाने के फायदे

acne scars removal tips

  • जोजोबा ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई या फ्लेकी है, तो आपको चेहरे पर जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। 
  • अगर आपकी स्किन डल है, तो इसे ब्राइट बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। त्वचा पर जोजोबा ऑयल के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता है। आप अपने स्किन केयर रूटीन में इस तेल को शामिल कर सकती हैं। 
  • जोजोबा ऑयल में विटामिन डी पाया जाता है। त्वचा पर होने वाली खुजली और रेडनेस से राहत पाने के लिए आप चेहरे पर जोजोबा ऑयल का उपयोग कर सकती हैं। (चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने के फायदे)

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में 1 चम्मच नारियल तेल हल कर सकता है आपकी ये समस्याएं

इन बातों का ध्यान रखें

  • मुंहासे होने पर सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है, ताकि यह समस्या गंभीर न हो जाए। इसके लिए आपको दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश करना चाहिए। सुबह और रात को सोने से पहले चेहरा धोएं। 
  • कोशिश करें कि एक्ने वाली स्किन पर मेकअप कम करें। मेकअप के कारण स्किन डैमेज होने के साथ-साथ चेहरे पर और मुंहासे हो सकते हैं। नॉन-ऑयली मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। मेकअप रिमूव करना न भूलें। 
  • चेहरे पर ऑयली चीजों का इस्तेमाल न करें। इसके कारण एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। इसके बजाय नॉन-ऑयली प्रोडक्ट का उपयोग करें। अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ एसेंशियल ऑयल भी शामिल करें। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।