बालों को रेशमी और मुलायम बनाने में कारगर है आपके किचन में रखी यह 1 चीज

बालों की सही देखभाल बहुत जरूरी होती है। जिस तरह हम अपनी स्किन की देख-रेख करते हैं, ठीक उसी तरह हेयर केयर भी करना चाहिए। बालों में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर, बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। साथ ही, बाल भी झड़ने लगते हैं। बालों को लंबा, रेशमी और मुलायम बनाने के लिए, आपको महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की खास जरूरत नहीं है। सही डाइट से बालों का झड़ना काफी हद तक कम किया जा सकता है। वहीं, अगर आपके बाले रूखे और बेजान हैं, तो घर में रखी एक चीज की मदद से आप बालों को सिल्की बना सकती हैं। इससे बालों की चमक भी लौट आएगी। यह कौन सी चीज है और इसे कैसे इस्तेमाल करना है, चलिए आपको बताते हैं।
बालों को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें शहद
- शहद एक अच्छा मॉइश्चराइजर है। यह बालों की जड़ों को नमी देता है और बालों को सिल्की बनाता है।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। इनसे बालों में डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।
- यह स्कैल्प के पीएच बैलेंस को बनाए रखता है और बालों में शाइन लाता है।
- इससे बालों की जड़ों में जमा गंदगी साफ होती है और हेयरफॉल कम होता है।
बालों में किस तरह करें शहद का इस्तेमाल?
- बालों को मुलायम व रेशमी बनाने के लिए, आप कई तरीकों से शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप शहद को नारियल तेल, दही व दूध के साथ मिलाकर बालों में लगा सकती हैं।
शहद और दूध को मिलाकर बनाएं हेयर मास्क
- शहद के साथ दूध मिलाकर हेयर मास्क बनाएं।
- इसके लिए, 1 कप दूध में 2 बड़े चम्मच शहद मिलाएं।
- इसे बालों की जड़ों तक लगाएं। आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें।
- अब बालों को धो लें।
शहद और नारियल तेल का हेयर मास्क
- इसके लिए आधे कप शहद और आधे कप नारियल तेल को मिलाएं।
- दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
- अब इसे बालों की जड़ों तक लगाएं।
- इसे आपको 15-20 मिनट लगाना है।
- इससे बाल डैमेज नहीं होते हैं और बालों में चमक बनी रहती है।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
यह भी पढ़ें- लंबे और घने बालों के लिए रोज करें ये 2 योगासन
बालों को रेशमी और मुलायम बनाने के लिए आप शहद को इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने का यह हेयर मास्क पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- DIY Hair Mask: रूखे बालों को घना और मुलायम बनाने के काम आएगा यह हेयर मास्क
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।