Expert Tips: शैंपू के साथ अंडे का इस्तेमाल करने का सही तरीका और फायदे जानें

त्वचा के साथ-साथ बालों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर नियमित अंतराल पर बालों को वॉश करना और उन्हें पोषित करने के लिए नेचूरल ट्रीटमेंट देते रहना आपके हेयर केयर रूटीन का अहम हिस्सा होना चाहिए।
बालों को वॉश करने के लिए आमतौर पर लोग शैम्पू का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बहुत सारे लोगों के मन में यह प्रश्न होता है कि शैम्पू के साथ ऐसा क्या मिलाया जा सकता है कि बालों को फायदा पहुंच सके। बाल अच्छे से क्लीन भी हो जाएं और उनमें शाइन और सॉफ्टनेस भी आ जाए।
ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुग कहती हैं, 'बाल प्रोटीन से बने होते हैं। अगर बालों से प्रोटीन की मात्रा कम होती है तो वह मुरझा जाते हैं और उनकी चमक भी गायब हो जाती है। ऐसे में बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट देने का बेस्ट तरीका है बालों में अंडा लगाना। इससे बालों को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। मगर बहुत सारे लोग बालों में डायरेक्ट अंडा लगाने से हिचकते हैं। ऐसे में शैम्पू के साथ अंडे का प्रयोग किया जा सकता है।'
मगर बालों में शैम्पू के साथ अंडा लगा रही हैं। तो उसकी सही विधि भी जान लें। आज हम पूनम से जानेंगे कि शैम्पू के साथ अंडा लगाने का सही तरीका क्या है।
इसे जरूर पढ़ें: इस तरह लगाएं 'मेथी हेयर मास्क' बालों का झड़ना हो जाएगा बंद
कैसे करें शैम्पू के साथ अंडे का इस्तेमाल-
1. ऑयली बालों के लिए
सामग्री
- 1 अंडे का सफेद भाग
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- बालों की लेंथ के हिसाब से शैम्पू
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में अंडे का सफेद भाग लें।
- इसमें नींबू का रस मिक्स करें।
- इसके बाद आप बालों की लेंथ के हिसाब से शैम्पू लें।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें।
- आप शैम्पू को पानी में मिक्स करके भी यूज कर सकती हैं।
- अब बालों को पानी से भिगो लें और फिर इस मिश्रण को बालों में लगाएं।
- स्कैल्प को जेंटल मसाज करते हुए साफ करें।
- बालों की लेंथ में भी इस मिश्रण का प्रयोग करते हूए जेंटल मसाज करें।
2. ड्राई बालों के लिए
सामग्री
- 1 अंडे का पीला भाग
- 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल
- 1 विटामिन-ई का कैप्सूल
- बालों की लेंथ के हिसाब से शैम्पू
विधि
- सबसे पहले अंडे का पीला भाग एक बाउल में निकाल लें।
- इसमें नारियल या ऑलिव ऑयल अच्छे से मिक्स करें।
- फिर आप इसमें शैम्पू डालें। उसी शैम्पू का इस्तेमाल (शैम्पू चुनते समय ध्यान रखें) करें, जो खास ड्राई बालों के लिए हो।
- अब इस मिश्रण से बालों को अच्छी तरह से वॉश करें।
- फिर बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।
शैम्पू के साथ अंडा इस्तेमाल करने के फायदे-
- बालों की फ्रीजीनेस(फ्रीजी बालों की देखभाल ऐसे करें) खत्म हो जाती है।
- स्कैल्प में खुजली की समस्या में राहत मिलती है।
- बालों का कलर लॉन्ग लास्टिंग रहता है।
- बाल शॉफ्ट हो जाते हैं।
- बालों में थिकनेस आती है।
- बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
- दोमुंहे बालों की समस्या दूर होती है।
शैम्पू के साथ अंडा इस्तेमाल करते वक्त सावधानियां-
- सबसे पहले तो आपको इस मिश्रण का प्रयोग करने के बाद बालों को दूसरी बार केवल शैम्पू से वॉश कर लेना चाहिए। अगर आपको बालों को दूसरी बार वॉश करने के बाद भी अंडे की महक आ रही है तो आप कंडीशनर में रोजमैरी एसेंशियल ऑयल या फिर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिक्स करके बालों में लगाएं। इससे अंडे की महक काफी हद तक गायब हो जाती है।
- बालों में यदि अंडा लगाया है या शैम्पू के साथ अंडे को मिक्स करके लगाया है तो भूल से भी बालों को गरम पानी से वॉश न करें। ऐसा करने पर अंडा कुक होना शुरू हो जाता है और बालों से बहुत ही बुरी मचलान की महक आने लगती है, जिसे रिमूव करना आसान नहीं होता है।
- बहुत अधिक पतले बालों के लिए आपको पहले हेयर स्टीम लेना चाहिए और फिर इस विधि से बाल धोने चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Lemon For Hair Growth: बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए नींबू के 3 होममेड हेयर मास्क
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्सपढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।